फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   daughter-in-law accused of stealing jewelry worth nine lakhs and absconding In Korba

CG: दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाकर नौ लाख रुपये के जेवर और नकदी लेकर मायके चली गई बहू, ससुर ने पुलिस से की गुहार

Tue, 13 May 2025 07:20 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Tue, 13 May 2025 07:20 PM IST
सार

कोरबा जिले में बहू पर ससुराल से नौ लाख रुपये के जेवर और नकदी चुराकर फरार होने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन
daughter-in-law accused of stealing jewelry worth nine lakhs and absconding In Korba
बहू और ससुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले के दादर खुर्द गांव में एक बहू पर ससुराल से करीब नौ लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर फरार होने का आरोप लगा है। पीड़ित ससुर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दादर खुर्द निवासी चांदराम कश्यप ने बताया कि उनके बेटे मोहनीश कश्यप की शादी खुशबू से हुई थी। शादी के कुछ माह ससुराल में रहने के बाद खुशबू मायके चली गई और दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया। परिवार परामर्श केंद्र में समझौते के बाद वह ससुराल लौटी, लेकिन मायके में शादी का बहाना बनाकर गई और लौटने के बाद मौका पाकर जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई।
विज्ञापन


चांदराम ने बताया कि सोमवार को जब वह और उनकी पत्नी खेत में काम करने गए थे, तब खुशबू ने घर से उनकी पत्नी के सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए। घर लौटने पर सामान बिखरा पड़ा था और जेवर गायब थे। इसके बाद चांदराम अपने बेटे के साथ खुशबू के मायके हरदी बाजार, मूढाली गए, जहां खुशबू के पिता ने बेटी के घर न होने की बात कहकर उन्हें धमकाया। चांदराम ने मानिकपुर चौकी पुलिस में शिकायत दर्ज की है। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed