फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   cyber cell arrested the accused in child pornography case in raipur

Raipur: बच्चों का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, साइबर सेल ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Mon, 17 Apr 2023 07:34 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 17 Apr 2023 07:34 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो अपलोड करना महंगा पड़ा। बच्चों का अश्लील वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। चाइल्ड पोर्नोग्राफी के प्रकरण में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
cyber cell arrested the accused in child pornography case in raipur
चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस में आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो अपलोड करना महंगा पड़ा। बच्चों का अश्लील वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। चाइल्ड पोर्नोग्राफी के प्रकरण में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रायपुर पुलिस चाइल्ड पोर्नोग्राफी के प्रकरणों में लगातार कर्रवाई कर रही है। 
विज्ञापन


भारत सरकार, गृह मंत्रालय एनसीआरबी नई दिल्ली एवं पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर से प्राप्त चाइल्ड पोर्नोग्राफी के प्रकरण साइबर सेल रायपुर को प्राप्त हुये थे। प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर कर्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया था।
विज्ञापन


वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट रायपुर टीम ने प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पहचान किया। बात दें कि बीरगांव थाना उरला रायपुर के निवासी ओम शंकर कुर्रे रूप में पहचान की गई है। आरोपी मोबाइल फोन से बच्चों के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट किया था। थाना धरसींवा पुलिस की टीम ने आरोपी ओम शंकर कुर्रे की पतासाजी कर उसे गिरफ्तार किया। मोबाईल फोन जब्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 153/23 धारा 67ए, 67बी आई टी एक्ट, 292, 15 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 का रिपोर्ट दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed