फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CRPF DG Anish Dayal on his one day visit to Bijapur

Chhattisgarh: पहली बार किसी डीजी ने बीजापुर जिले में किया स्टे, जानेंगे जवानों का हाल

Thu, 17 Oct 2024 12:54 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 17 Oct 2024 12:54 PM IST
सार

सीआरपीएफ डीजी अनीश दयाल अपने एक दिवसीय बीजापुर दौरे पर हैं। उन्होंने बीजापुर में अपनी रात्रि विश्राम किया। पहली बार किसी डीजी ने बीजापुर में रात विश्राम किया है।

विज्ञापन
CRPF DG Anish Dayal on his one day visit to Bijapur
सीआरपीएफ डीजी अनीश दयाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिले में पहली बार सीआरपीएफ के डीजी ने रात बिताई है। डीजी ने जवानों के साथ ही आला अधिकारियों के साथ काफी देर तक चर्चा की। जवानों से उनकी समस्याओं के बारे में भी बात करेंगे।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ डीजी अपने एक दिवसीय बीजापुर दौरे में आये हुए हैं। सीआरपीएफ डीजी अनीश दयाल सीआरपीएफ के डायरेक्टर जनरल हैं। बताया जा रहा है कि पहली बार किसी डीजी का बीजापुर जैसे जिले में रात्रि विश्राम हुआ है। सीआरपीएफ आला अधिकारियों के साथ डीजी का रात आठ बजे तक बैठक का दौर चलता रहा। धुर नक्सल प्रभावित पामेड़ के सीआरपीएफ कैंप जाने का अनुमान भी लगाया जा रहा है। डीजी अनीश दयाल जवानों से मुलाकात करने के लिए भी जा सकते हैं।
विज्ञापन


इस दौरान डीजी सीआरपीएफ जवानों का हौसला अफजाई के साथ उनकी दिक्कतों को जानने की कोशिश भी करेंगे। उनके साथ ही छत्तीसगढ़ डीजी अशोक जुनेजा और बीजापुर के एसपी, एएसपी सहित काफी पुलिस के अफसर-कर्मी मौजूद हैं। वहीं, इस मामले में कुछ भी नहीं बताया जा रहा है। अधिकारियो का कहना है कि सुरक्षा कारणों के चलते बीजापुर पुलिस इस एक दिवसीय दौरे के बारे में किसी भी तरह से कोई भी जानकारी नहीं दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed