फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   four people of same family murdered in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या

Fri, 01 Jun 2018 01:08 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 01 Jun 2018 01:08 PM IST
विज्ञापन
four people of same family murdered in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में एक ही परिवार के चार सदस्यों की बेरहमी से हत्या हो गई है। मरने वालों में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे हैं। इस सामूहिक हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। वहीं हत्याकांड की जानकारी मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। फिलहाल चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक किशनपुर गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत योग माया साहू (30) अपने पति चेतन साहू (32) और दो बच्चों तन्मय (6) और कुणाल (8) के साथ स्टाफ क्वार्टर में रहती थी। माया का पति चेतन साहू रायपुर के निजी अस्पताल में पीआरओ था। यह इलाका महासमुंद के पिथौड़ा थाना क्षेत्र के अंतरर्गत आता है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बुधवार की रात माया के घर कुछ रिश्तेदार आए हुए थे लेकिन सभी 9 बजे से पहले ही चले गए। सुबह के वक्त जब महिला सफाईकर्मी घर की सफाई के लिए पहुंची तो उसने देखा कि मेन गेट से ताला लगा हुआ है जो कि आमतौर पर खुला रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने फिर वह ताला खोला। इसके बाद उसने घर का दरवाजा भी खटखटाया पर किसी ने दरवाजा नहीं खोला और ना ही घर से किसी प्रकार की कोई आवाज आ रही थी। जब उसने दरवाजे को धक्का दिया तो वह हैरान रह गई। घर के दोनों ही कमरों में खून फैला हुआ था। 


महिला कर्मचारी के मुताबिक पूरे घर में खून ही खून फैला हुआ था साथ ही वहां खून से सना एक फावड़ा भी पड़ा था। इसके तुरंत बाद ही उसने घटना की सूचना स्थानीय लोगों और पुलिस को दी।पुलिस के अनुसार वह सूचना मिलते ही वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा घर की अलमारी खुली हुई थी। सारा सामान बिखरा हुआ था। पुलिस ने सारे शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल को सील कर दिया है। पुलिस ने यह भी बताया कि आपसी रंजिश या लूटपाट के इरादे से इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। साथ ही फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स को भी जांच के लिए बुलाया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed