फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: after the road accident police man kicked dead body into the car

छत्तीसगढ़: सड़क दुर्घटना में हुई थी युवक की मौत, पुलिस ने लात मार-मारकर शव को गाड़ी में डाला

Tue, 21 Aug 2018 11:11 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 21 Aug 2018 11:11 AM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh: after the road accident police man kicked dead body into the car

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक पुलिस वाले ने बेहद अमानवीय हरकत की है। यहां एक शख्य की सड़क हादसे में मौत हो गई थी जिसके बाद पुलिस के सिपाही ने उसके शव को लात से मार-मारकर गाड़ी में डाला। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद से ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक नवागढ़ के नगधा गांव के रहने वाला सुनील कुर्रे (18) अपनी बहन के साथ मोटकसाइकिल से जिले के कन्या महाविद्यालय आया हुआ था। यहां से लौटते वक्त करीब दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर कवर्धा मार्ग पर पिकरी तालाब के पास एक ट्रक ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जिसके बाद सुनील की बहन दूर जाकर गिर गई और वह ट्रक की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल शव को पैर से लात मारने वाले सिपाही नीरज साहू को एसपी द्वारा सस्पेंड कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed