बदले की आग में दोस्त की पत्नी से गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले से एक 19 साल की युवती से बलात्कार का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार महिला अपने पति के साथ पिरहा में मजदूरी करती है। कुछ ही समय पहले उसकी शादी हुई थी और वह पति के साथ रहने यहां आई थी।
दोनों पति-पत्नी यहां एक ईंट के भट्टे पर काम करते थे। बलात्कार की घटना रविवार को उस समय घटी जब पीड़िता अपने घर पर अकेली थी। जानकारी के अनुसार आरोपी पीड़िता के पति का परिचित व्यक्ति था।
बदले के लिए किया रेप
पीड़िता के बयान के अनुसार उसके पति और आरोपी के बीच किसी बात को लेकर जोरदार बहस हो गई थी।
उस विवाद के बाद वे घर आ गए और पति कुछ देर बाद काम के लिए ठेकेदार की तलाश में बाहर चला गया। इसी बीच आरोपी चंद्रिका चौहान (38) और उसका साथी रामस्वरूप(33) ने पीड़िता से उसके घर में घुसकर गैंगरेप किया।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दोनों आरोपी एफआईआर के बाद फरार हो गए हैं।