फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Court sentences culprit to 20 years imprisonment in Shringla Yadav murder case

Shrinkhala Murder: एकतरफा प्यार में की थी छात्रा की हत्या, कुल्हाड़ी से काटा था गला; अब जेल में कटेगी जवानी

Thu, 08 Feb 2024 03:13 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई Published by: श्याम जी. Updated Thu, 08 Feb 2024 03:13 PM IST
सार

भिलाई में छात्रा की हत्या के मामले में कोर्ट ने दोषी को 20 साल की सजा सुनाई है। आरोपी छात्रा के स्कूल में ही पढ़ता था और उसने एकतरफा प्यार के चलते छात्रा की हत्या की थी। 
 

विज्ञापन
Court sentences culprit to 20 years imprisonment in Shringla Yadav murder case
जिला एवं सत्र न्यायालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहुचर्चित श्रृंखला यादव हत्याकांड में जिला सत्र न्यायालय ने पांच साल बाद फैसला आया है। कोर्ट ने दोषी को 20 साल की सजा सुनाई है। आरोपी ईशांत ठाकुर ने एकतरफा प्यार में कुदाली से वार कर श्रृंखला की निर्मम हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मैत्रीकुंज निवासी श्रृंखला 11वीं की छात्रा थी। हत्यारा निशांत ठाकुर भी उसी स्कूल में पढ़ता था और बार-बार छात्रा को परेशान करता था, जिसकी श्रृंखला ने स्कूल प्रबधंन से  शिकायत की। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने को स्कूल से निकला दिया था। उसके बावजूद आरोपी ने श्रृंखला को स्कूल से घर आते-जाते समय आए दिन परेशान करता था। 
विज्ञापन


13 जून 2019 की दोपहर तीन बजे श्रृंखला यादव स्कूटी से सिविक सेंटर पढ़ने जा रही थी। ईशांत ठाकुर पहले से ही पीछा कर रहा था। घर से करीब एक किमी दूर पहले श्रृंखला को रोककर बात करने की कोशिश की, लेकिन श्रृंखला ने बात करने से मना कर दिया। इसके बाद आरोपी ने कुदाली से सिर पर वार कर दिया और छात्रा को घसीटकर झाड़ियों में फेंक दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के कुछ घंटे बाद परिजनों के श्रृंखला के एक्सीडेंट होने की जानकारी लगी। पुलिस ने छात्रा को सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने रायपुर रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। वहीं, अब कोर्ट ने उसे 20 साल की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed