फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Corruption in Raipur Mova Overbridge construction, PWD Minister arun Sao asked for a report in three days

मोवा ओवरब्रिज निर्माण में भ्रष्टाचार: PWD मंत्री साव ने जमकर लगाई फटकार, जांच कर तीन दिन में मांगी रिपोर्ट

Sat, 11 Jan 2025 11:47 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 11 Jan 2025 11:47 AM IST
सार

Raipur Mova Overbridge construction: छत्तीसगढ़ में सड़क निर्माण में लापरवाही और अनियमितता रुकने का नाम नहीं ले रही है।

विज्ञापन
Corruption in Raipur Mova Overbridge construction, PWD Minister arun Sao asked for a report in three days
मौके पर पहुंचकर औचक निरीक्षण करते मंत्री साव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Raipur Mova Overbridge construction: छत्तीसगढ़ में सड़क निर्माण में लापरवाही और अनियमितता रुकने का नाम नहीं ले रही है। रायपुर के मोवा ओवरब्रिज में सड़क निर्माण में हिलाहलावा किया गया है। इस पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने 

विज्ञापन

मरम्मत कार्य में लापरवाही की खबर पर कार्यस्थल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मरम्मत कार्य में लापरवाही और खराब काम पर फटकार लगाई। संबंधित ठेकेदार और इंजीनियर्स को सख्त चेतावनी दी। 
विज्ञापन


उन्होंने ओवरब्रिज मरम्मत कार्य की जांच करवाकर तीन दिनों में रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए। सख्त लहजे में संबंधितक अधिकारियों से कहा कि गुणवत्ताहीन कार्य के लिए जिम्मेदार अधिकारी को नहीं बख्शे जायेंगे। जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जायेगी। सुशासन की सरकार में अनियमितता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ठेकेदार को मरम्मत कार्य का एक रुपए भी भुगतान नहीं करने के निर्देश दिए। ऐसा किए जाने पर अधिकारियों के वेतन से भरपाई की जाएगी। साव के मरम्मत कार्य के निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह और प्रमुख अभियंता केके पीपरी भी मौजूद थे।



Read more: Raipur News: मोवा ओवरब्रिज मरम्मत के बाद 24 घंटे भी नहीं चल पाई!, उखाड़ने लगी सड़क, दोबारा शुरू होगा काम

जांच के लिये आदेश जारी
उप मुख्यमंत्री साव के सख्त निर्देश के बाद लोक निर्माण विभाग ने तुरंत जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। विभाग ने मरम्मत में घोर लापरवाही पर डामरीकरण कार्य में खराबी आने के कारण और जिम्मेदार अधिकारी जैसे बिंदुओं की जांच मुख्य अभियंता स्तर के अधिकारियों से कराकर तीन दिनों में रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने को कहा गया है।


कई जगहों से जर्जर थी सड़क
राजधानी रायपुर के मोवा रेलवे ओवरब्रिज कई जगहों से जर्जर हो गया था। जिसका डामरीकृत सतह को उखाड़कर नया डामरीकरण मरम्मत का काम किया गया। ब्रिज की मरम्मत अछि तरह से हो इसके लिए तीन से आठ जनवरी तक ब्रिज को बंद कर काम कराया, लेकिन अब यह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। ब्रिज का नया डामरीकरण मरम्मत एक दिन भी नहीं चल सका और सड़क उखाड़ने लगी।




डामर से निकलने लगी गिट्टी 
मोवा रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर डामरीकृत सतह को उखाड़कर नया डामरीकरण मरम्मत का काम तीन जनवरी से शुरू किया गया था। कार्य जल्द पूरी करने और यातायात के दबाव के कारण रात तीन से चार बजे तक डामरीकरण किया जा रहा था। इस दौरान दिखा कि डामर से कुछ जगह गिट्टी निकल रही है, जो कि डामर का मटेरियल अधिक गरम होने के कारण है। फिलहाल वहां पर काम अभी पूरा नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed