{"_id":"608059108ebc3ed1e7670756","slug":"coronavirus-vaccination-the-state-government-will-pay-corona-vaccine-to-people-above-18-years-of-age-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण : छत्तीसगढ़ में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन का भुगतान करेगी राज्य सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण : छत्तीसगढ़ में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन का भुगतान करेगी राज्य सरकार
Wed, 21 Apr 2021 10:25 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर।
Published by: योगेश साहू
Updated Wed, 21 Apr 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
कोरोना का टीकाकरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन का भुगतान राज्य सरकार करेगी। अपने नागरिकों की जीवन रक्षा के लिए हम हर संभव कदम उठाएंगे। केंद्र सरकार से अनुरोध है कि वह पर्याप्त संख्या में वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करे।
विज्ञापन
संक्रमण के 15625 नए मामले
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 15,625 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में संक्रमितों की संख्या 5,74,299 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आज संक्रमण के 15,625 मामले सामने आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 2225, दुर्ग से 1679, राजनांदगांव से 825, बालोद से 413, बेमेतरा से 200, कबीरधाम से 279, धमतरी से 472, बलौदाबाजार से 1036, महासमुंद से 450, गरियाबंद से 347, बिलासपुर से 1330, रायगढ़ से 998 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
इसी तरह कोरबा से 990, जांजगीर चांपा से 985, मुंगेली से 379, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 209, सरगुजा से 636, कोरिया से 329, सूरजपुर से 268, बलरामपुर से 230, जशपुर से 393, बस्तर से 220, कोंडागांव से 112, दंतेवाड़ा से 48, सुकमा से 24, कांकेर से 473, नारायणपुर से 23, बीजापुर से 48 और अन्य राज्य से चार मामले हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 5,74,299 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 4,42,337 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 1,25,688 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 6274 लोगों की मौत हुई है। राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,20,862 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 1778 लोगों की मौत हुई है।