फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Contract worker commits suicide by hanging himself inside KSK Mahanadi Power Plant

Janjgir Champa: पावर प्लांट के अंदर ठेका कर्मचारी ने लगाई फांसी, तड़के सुबह फंदे पर लटका देख साथी रह गए हैरान

Sun, 12 Mar 2023 05:40 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: अभिषेक वर्मा Updated Sun, 12 Mar 2023 05:40 PM IST
सार

केएसके महानदी पावर प्लांट के अंदर ठेका कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके पीछे का कारण को पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। बताया जा रहा है युवक को काम करते तड़के चार बजे देखा गया।

विज्ञापन
Contract worker commits suicide by hanging himself inside KSK Mahanadi Power Plant
ठेका कर्मचारी की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के नरियरा में स्थित केएसके पावर प्लांट में ठेका कर्मचारी ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक चोरिया गांव का रहने वाला था। घटना रविवार की सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को परिजनों के उपस्थिती में नीचे उतारकर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार मृतक धनेश्वर साहू उम्र 35 वर्ष जोकि के एस के महानदी पावर प्लांट में पावरमेक ठेका कंपनी के अंदर ऑपरेटर का काम करता था। वह अकलतरा के जवाहर पारा में किराए के मकान में अपने पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। मूलतः मृतक युवक धनेश्वर साहू चोरिया गांव का रहने वाला है। 
विज्ञापन


मृतक के साथ रात में काम करने वाले  श्रमिकों ने बताया की धनेश्वर साहू रात में अपने काम पर था। उसे कार्य क्षेत्र में तड़के चार बजे अंतिम बार देखा गया था जिसके बाद से वह कहीं नजर नहीं आया। जो कंपनी की बस छूटने के समय धनेश्वर साहू बस में नहीं आया तो उसकी खोज-बीन की गई। जब ईएसपी के टॉप फ्लोर पर साथी ऑपरेटर पहुंचा तो उसने फांसी के फंदे पर उसे लटकाता देखा। जिसके बाद प्लांट प्रबंधक और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक धनेश्वर साहू ने किस कारण से आत्महत्या की है इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। पुलिस का कहना है की परिजनों और उसके साथी कर्मचारियों से पूछताछ की जाएगी। उसके बाद ही आत्महत्या के कारण का पता चल पाएगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed