फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Congress Who will be powerful in the politics of Chhattisgarh The curtain will rise after Baghel and Singh Deos meeting with General Secretary Venugopal

कांग्रेस: छत्तीसगढ़ की सियासत में कौन होगा ताकतवर? महासचिव वेणुगोपाल से बघेल व सिंह देव की मुलाकात के बाद उठेगा पर्दा

Wed, 25 Aug 2021 01:20 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 25 Aug 2021 01:20 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव अभी भी दिल्ली में रुके हुए हैं। दोनों अलग-अलग कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात करेंगे। संभव है इसके बाद भूपेश बघेल की मुलाकात सोनिया गांधी से भी हो। 

विज्ञापन
Congress Who will be powerful in the politics of Chhattisgarh The curtain will rise after Baghel and Singh Deos meeting with General Secretary Venugopal
भूपेश बघेल - फोटो : ANI

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भले ही यह संकेत मिल गए हों कि उनकी कुर्सी सलामत है और सत्ता के ढाई-ढाई साल के बंटवारे पर अमल नहीं किया जाएगा, लेकिन अभी भी राज्य की सियासत में गफलत छाई हुई है। 

विज्ञापन

यही कारण है कि मंगलवार को दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस. सिंह देव अभी भी वहीं टिके हुए हैं। जानकारी के मुताबिक दोनों नेता आज कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल से अलग-अलग मुलाकात करेंगे। सूत्रों की मानें तो इसके बाद भूपेश बघेल की मुलाकात सोनिया गांधी से भी हो सकती है।
विज्ञापन


मंगलवार को राहुल गांधी से हो चुकी है मुलाकात
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और वरिष्ठ मंत्री टीएस. सिंह देव मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिल चुके हैं। उनके साथ में प्रभारी पीएल. पुनिया भी मौजूद थे। यह बैठक करीब तीन घंटे तक चली थी। सूत्रों की मानें तो बैठक में स्पष्ट रूप से कहा गया था निर्णय होने तक चर्चा को सार्वजनिक न किया जाए। यही कारण था कि बैठक के बाद तीनों मंत्रियों ने बयान दिया कि उनकी सत्ता को लेकर कोई चर्चा ही नहीं हुई। हालांकि, यह बात भी सामने आई कि राहुल ने भूपेश बघेल और टीएस. सिंह देव को संकेत भिजवाया था कि वे बुधवार तक दिल्ली में ही रुकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ सकती है टीएस. सिंह देव की ताकत 
जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस हाईकमान के पास मामला जाने के बाद यह तो साफ हो गया है कि मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कोई खतरा नहीं है, लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार में स्वास्थ्य मंत्री टीएस. सिंह देव की ताकत को बढ़ाया जा सकता है। माना जा रहा है कि मुलाकात के बाद जल्द ही नया मंत्रिमंडल सामने आ सकता है। इसमें टीएस. सिंह देव के खेमे के एक विधायक की एंट्री हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed