फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Congress leaders in kanker beat senior journalist Kamal Shukla, threatened with death for exposing corruption

वरिष्ठ पत्रकार के साथ कांग्रेस नेताओं ने की मारपीट, भ्रष्टाचार उजागर करने पर दी जान से मारने की धमकी

Sun, 27 Sep 2020 10:56 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 27 Sep 2020 10:56 AM IST
विज्ञापन
Congress leaders in kanker beat senior journalist Kamal Shukla, threatened with death for exposing corruption
पत्रकार कमल शुक्ला - फोटो : ANI

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के एक वरिष्ठ पत्रकार ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने उनके साथ मारपीट की है, इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले को लेकर राज्य के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा, रिपोर्ट लिखी जा रही है, इसके बाद कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन


कांकेर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि पत्रकार कमल शुक्ला (53 वर्ष) ने गफ्फार मेमन, जितेंद्र सिंह ठाकुर, शादाब खान, गणेश तिवारी और अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्ला ने पुलिस में शिकायत की है कि उन्हें आज जानकारी मिली थी कि कांकेर के पत्रकार सतीश यादव के साथ नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर और कुछ लोगों ने मारपीट की है तथा उन्हें थाने लेकर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लाठी हत्या का हथियार नहीं, यह ग्रामीणों की पहचान, सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले में सुनाया अहम फैसला 

सूचना के बाद जब शुक्ला और अन्य पत्रकार थाने पहुंचे तब कांग्रेस के विधायक शिशुपाल शोरी के प्रतिनिधि गफ्फार मेमन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जितेंद्र सिह ठाकुर, पार्षद मकबूल खान, पार्षद शादाब खान, गणेश तिवारी और अन्य लोग हंगामा कर रहे थे तथा पत्रकारों को धमका रहे थे।


उन्होंने बताया कि शुक्ला ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने जब उन्हें (शुक्ला को) देखा तब उन्हें वहीं थाने के भीतर मारने की कोशिश की। वहीं आरोपी गफ्फार मेमन ने पिस्तौल निकालकर धमकाया और कहा कि तुमने मुझे रेत के कारोबार में नुकसान पहुंचाया है। इस दौरान गफ्फार ने शुक्ला को जान से मारने की धमकी भी दी। शुक्ला ने कहा है कि जब वह थाने से बाहर निकले तब वहां मौजूद आरोपियों ने पिटाई शुरू कर दी।

पीड़ित पत्रकार ने पुलिस से की गई शिकायत में कहा है कि उन्होंने कांकेर जिले में भ्रष्टाचार, रेत माफिया और आदिवासियों का उत्पीड़न से संबंधित समाचारों को अपने पोर्टल में प्रकाशित किया है जिससे उनकी जान को खतरा हो गया है। शुक्ला ने इसके लिए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। इधर पुलिस ने एक बयान जारी कर इसे दो पत्रकारों के मध्य लड़ाई कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed