फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Congress leader Surendra Das Vaishnav expelled from the party

CG: कांग्रेस नेता सुरेंद्र दास वैष्णव को पार्टी से किया गया निष्कासित, पूर्व सीएम बघेल को सुनाई थी खरी-खोटी

Sun, 24 Mar 2024 10:37 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: श्याम जी. Updated Sun, 24 Mar 2024 10:37 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को खरी-खोटी सुनाने वाले कांग्रेस नेता सुरेंद्र दास वैष्णव को पार्टी ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इससे पहले कारण बताओ नोटिस जारी कर कांग्रेस नेता से जवाब मांगा गया था।

विज्ञापन
Congress leader Surendra Das Vaishnav expelled from the party
कांग्रेस नेता सुरेंद्र दास वैष्णव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को खरी-खोटी सुनाने वाले कांग्रेस नेता सुरेंद्र दास वैष्णव को पार्टी ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इससे पहले कारण बताओ नोटिस जारी कर कांग्रेस नेता से जवाब मांगा गया था। प्रस्तुत जवाब स्पष्टीकरण से संतोषप्रद नहीं होने के कारण कांग्रेस ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से कांग्रेस नेता सुरेंद्र दास वैष्णव को छह साल के लिए निष्कासित किया है। इसको लेकर आदेश जारी किया गया है।

विज्ञापन


राजनांदगांव जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता सुरेंद्र दास वैष्णव ने कुछ दिन पूर्व खुटेरी के कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को खरी-खोटी सुनाई थी। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के पांच साल के कार्यकाल में नहीं किसी का काम हुआ और ना ही उन्हें सम्मान मिला। पांच साल तक वह केवल दरी उठाने का काम करते रहे। इसके बाद राजनीतिक सरगर्मी और बयानबजियों का दौर शुरू हो गया था।
विज्ञापन


कांग्रेस ने पूरे मामले में कारण बताओ नोटिस जारी कर कांग्रेस नेता सुरेंद्र दास वैष्णव से जवाब मांगा था। वहीं, इसके बाद आज जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष भागवत साहू ने निष्कासन का आदेश जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के ऊपर सार्वजनिक रूप से लगाए गए तथ्यहीन आरोप को निराधार व प्रस्तुत जवाब स्पष्टीकरण से संतोषप्रद नहीं होने के कारण असंतुष्ट होकर जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव के द्वारा सुरेंद्र दास वैष्णव को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed