{"_id":"66ec1dffacf058f73901a367","slug":"congress-leader-burnt-while-burning-effigy-in-gaurela-pendra-marwahi-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM News: पुतला दहन कर रहे थे कांग्रेस नेता, खुद ही जल गए; देखें हादसे का लाइव वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM News: पुतला दहन कर रहे थे कांग्रेस नेता, खुद ही जल गए; देखें हादसे का लाइव वीडियो
Thu, 19 Sep 2024 06:20 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 19 Sep 2024 06:20 PM IST
सार
गौरेला पेंड्रा मरवाही में कांग्रेस जिला अध्यक्ष उत्तम वासुदेव पुतला दहन करने के दौरान आग की लपटों की चपेट में आ गए और घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुतल दहन के दौरान कांग्रेस नेता के कपड़ों में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में विरोध प्रदर्शन हो रहा था। जिला अध्यक्ष उत्तम वासुदेव पुतला दहन करने के दौरान आग की लपटों की चपेट में आ गए और घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और महाराष्ट्र शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक संजय गायकवाड़ के द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ अमर्यादित बयान देने पर जिले के कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन व पुतला दहन कर रहे थे। तय कार्यक्रम के अनुसार पेंड्रा के दुर्गा चौक में प्रदर्शन किया जा रहा था। पुलिस प्रशासन के द्वारा कांग्रेस नेताओं को पुतला दहन से रोकने की कोशिश की जा रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान पुतला दहन कर रहे कांग्रेस जिला अध्यक्ष उत्तम वासुदेव भी आग की चपेट में आ गए। इसके बाद समय रहते पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आग पर काबू पा लिया और आनन-फानन में उत्तम वासुदेव को लेकर जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। फिलहाल उत्तम के दोनों पैर आग से झुलस गए हैं। हालांकि वे खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन