{"_id":"2bdcc0af59d0cff7d78037432f8d05ea","slug":"congress-is-distributing-cd-to-poors","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसी जनता को सीडी बांट रहे हैं और हम चावल: रमन सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसी जनता को सीडी बांट रहे हैं और हम चावल: रमन सिंह
इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 30 Jul 2013 03:22 PM IST
विज्ञापन
इंदिरा प्रियदर्शिनी बैंक घोटाले के सीडी कांड पर कांग्रेस के हमलों पर पलटवार करते हुए छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेसी जनता को सीडी बांट रहे हैं और हम चावल।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई और दूसरा मुद्दा नहीं है इसलिए अब सीडी का सहारा लेकर मुद्दा बना रहे हैं।
रमन सिंह ने चरण दास महंत के तीन रुपए का समोसा खाकर काम चलाने वाले बयान का कटाक्ष करते हुए का कि पता नहीं कांग्रेसी क्या सोचकर ऐसी बातें करते हैं।
निरंजन धर्मशाला में मुख्यमंत्री ने भाजयुमो की दो दिवसीय कार्यसमिति के उद्घाटन के दौरान पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस गरीबों का मजाक उड़ा रही है।
नक्सल मुद्दे पर बात करते हुए रमन सिंह ने कहा कि केंद्र को कोई सुध नहीं है कि वे नक्सल समस्या पर एकजुट होकर कोई काम करें। पूरे देश में इतने नरसंहार होने के बाद भी केंद्र सरकार के पास कोई संयुक्त कार्यप्रणाली नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि जब कांग्रेस ने यहां सरकार बनाई तो उनका ध्यान विकास पर नहीं बल्कि विधायकों को खरीदने में लगा था। वे समाज को आपस में बांटने की बात कर रहे थे। प्रदेश को पलायन, भूख से मौत और कुपोषण के लिए जाना जाता था।
विज्ञापन