फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Congress and NSUI burnt effigies of Chief Minister and Home Minister in case of death of youth in police custo

CG: पुलिस कस्टडी में युवक की मौत का मामला, कांग्रेस और एनएसयूआई ने मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री का फूंका पुतला

Tue, 29 Oct 2024 03:48 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: श्याम जी. Updated Tue, 29 Oct 2024 03:48 PM IST
सार

बलरामपुर रामानुजगंज जिले में पुलिस की कस्टडी में एक युवक की मौत हो गई थी। इस मामले में कांग्रेस नेताओं ने हत्या करार देते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए बर्खास्त की कार्रवाई करने की मांग की थी। कांग्रेस एवं एनएसयूआई ने लरंगसाय चौक पर मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री का पुतला दहन किया।

विज्ञापन
Congress and NSUI burnt effigies of Chief Minister and Home Minister in case of death of youth in police custo
कांग्रेस और एनएसयूआई का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली थाना में संदिग्ध परिस्थितियों में स्वास्थ्य कर्मचारी का शव मिला था। कांग्रेस नेताओं ने हत्या करार देते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए बर्खास्त की कार्रवाई करने की मांग की थी। पुलिस हिरासत में हुई मौत को लेकर राज्य शासन के खिलाफ कांग्रेस एवं एनएसयूआई के द्वारा आक्रोश व्यक्त करते हुए लरंगसाय चौक पर मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री का पुतला दहन किया। साथ ही नारेबाजी करते हुए इस्तीफे की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा, जिसके साथ झूमा-झटकी के बीच पुतला दहन किया गया।

विज्ञापन


इस पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था की स्थिति हो गई है निश्चित रूप से यह पूरे प्रदेश के लिए चिंता का विषय है। रोज घटनाएं हो रही हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है। निश्चित रूप से यह राज्य सरकार की विफलता है। एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव प्रतीक सिंह ने कहा कि बलरामपुर में जिस प्रकार से घटना हुई वह निश्चित रूप से पुलिस के द्वारा आत्महत्या करार देने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। राज्य सरकार को तत्काल मजिस्ट्रेट जांच कराकर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना चाहिए। 
विज्ञापन


इस दौरान डॉ. दिनेश यादव, व्यासमुनी यादव, नीरज गुप्ता, निशांत चौबे, गौतम सोनी, नसीम अंसारी, शिव शंकर सोनी, गौतम गुप्ता, रिजवान अंसारी,  कृतिव्रत मंडल, टी एस यादव, मुबारक अंसारी सहित अधिक संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed