{"_id":"66b319f938294eb4f90d9527","slug":"congress-and-bjp-target-each-other-on-question-of-real-super-cm-in-chhattisgarh-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"'असली सुपर सीएम' के सवाल पर तकरार: भूपेश बघेल बोले- अब स्पष्ट हुआ असली CM कौन, BJP ने ऐसा किया पलटवार...जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'असली सुपर सीएम' के सवाल पर तकरार: भूपेश बघेल बोले- अब स्पष्ट हुआ असली CM कौन, BJP ने ऐसा किया पलटवार...जानें
Wed, 07 Aug 2024 12:24 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 07 Aug 2024 12:24 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने लिखा कि अभी तक यह पता नहीं चल रहा था कि सरकार कौन चला रहा है, अब स्पष्ट है। वहीं इस पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए लिखा कि पूरा छत्तीसगढ़ जानता है असली सुपर सीएम तो 'आपकी सौम्या' थी।
विज्ञापन
पूर्व सीएम भूपेश बघेल और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है। कांग्रेस-बीजेपी के बीच 'असली सुपर सीएम' के सवाल पर तकरार बढ़ गई है। असली सुपर सीएम के सवाल पर दोनों पार्टियां एक दूसरे को घेरने का प्रयास कर रही है। सोशल मीडिया पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने लिखा कि अभी तक यह पता नहीं चल रहा था कि सरकार कौन चला रहा है, अब स्पष्ट है। वहीं इस पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए लिखा कि पूरा छत्तीसगढ़ जानता है असली सुपर सीएम तो 'आपकी सौम्या' थी।
दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि मैंने बिना टिकट मांगे, बिना चुनाव लड़े, दूसरों को लड़वाया और मैं एक क्षेत्र की विधायक और सांसद बन गई। अब मैं सुपर सीएम के नाम से जानी जाती हूं। कौशल्या साय के इस बयान को लेकर कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार को घेरने में लग गई है। पूर्व सीएम बघेल ने इस बयान को लेकर सवाल उठाया है।
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने किया टिप्पणी
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया एक्स पर सीएम की पत्नी कौशल्या साय के बयान को राजनीतिक रंग देते हुए एक वीडियो साझा किया है। भूपेश बघेल ने लिखा कि अभी तक यह पता नहीं चल रहा था कि सरकार कौन चला रहा है, अब स्पष्ट है।
विज्ञापन
बीजेपी ने किया ऐसा पलटवार
वहीं भूपेश बघेल के टिप्पणी को लेकर भाजपा ने भी पलटवार किया है। बीजेपी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि भूपेश जी, एक भोली-भाली आदिवासी महिला की ओर से मजाक में कही गई बातों को कपट पूर्वक पेश कर आप एक आदिवासी परिवार के निजी जीवन में घुस रहे हैं। पूरा छत्तीसगढ़ जानता है असली सुपर सीएम तो 'आपकी सौम्या' थी।