{"_id":"63d4eb5570e7910f0d7d5382","slug":"collectors-and-ips-transfer-in-raipur-chhattisgarh-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: कलेक्टर समेत कई आईपीएस का तबादला, पारुल बनीं एसीबी की डीआईजी, देखें सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: कलेक्टर समेत कई आईपीएस का तबादला, पारुल बनीं एसीबी की डीआईजी, देखें सूची
Sat, 28 Jan 2023 03:01 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sat, 28 Jan 2023 03:01 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 से पहले प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने बीती देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के नए पदस्थापना आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 से पहले प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने बीती देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के नए पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। इसमें आठ आईपीएस ऑफिसर, राज्य प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी समेत कुल आठ अधिकारियों की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं कई जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं।
विज्ञापन
राज्य शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी।#IPSTransfers pic.twitter.com/UH7WkuhZXM
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) January 27, 2023विज्ञापन
विज्ञापन
इस बदलाव में बिलासपुर एसपी पारुल ठाकुर को उप पुलिस महानिरीक्षक एसीबी रायपुर, रायगढ़ एसपी अभिषेक मीणा को राजनांदगांव एसपी का दायित्व सौंपा गया है। नारायणपुर एसपी सदानंद कुमार को रायगढ़ एसपी, कोरबा एसपी संतोष कुमार सिंह को बिलासपुर एसपी, गौरेला पेंड्रा एसपी उद्दयदी उदय किरण को एसपी कोरबा, एएसपी नारायणपुर पुष्कर शर्मा को एसपी नारायणपुर, एएसपी दंतेवाड़ा योगेश कुमार पटेल को एसपी गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और राजनांदगांव एसपी प्रफुल ठाकुर को मुख्यमंत्री सुरक्षा एसपी की जिम्मेदारी दी गई है।