फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Cold wave hits Surguja, Ambikapur's mercury reaches 13.6 degrees

छत्तीसगढ़: सरगुजा में गुलाबी ठंड की दस्तक, अंबिकापुर का पारा 13.6 डिग्री पहुंचा

Thu, 22 Oct 2026 03:15 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 22 Oct 2026 03:15 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में अक्तूबर के दूसरे पखवाड़े तथा तीसरे सप्ताह की शुरुआत के साथ ही गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। बीते 24 घंटे के दौरान सरगुजा क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई है।

विज्ञापन
Cold wave hits Surguja, Ambikapur's mercury reaches 13.6 degrees
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में अक्तूबर के दूसरे पखवाड़े तथा तीसरे सप्ताह की शुरुआत के साथ ही गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। बीते 24 घंटे के दौरान सरगुजा क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई है। इस दौरान अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान गिरकर 13.6 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं संभाग के पाट क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक नीचे चला गया है। हालांकि दिन के समय अभी भी मौसम गर्म बना हुआ है, लेकिन पाट इलाकों में रातें सर्द होने लगी हैं।
विज्ञापन

 

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक पूरे क्षेत्र में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस कारण रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है। धीरे-धीरे ठंड बढ़ने से दिन और रात के तापमान में खासा अंतर बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस दौरान न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। इसके बाद 27 अक्तूबर से चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से मौसम बदलेगा और आकाश में बादल छाएंगे। इसके असर से उत्तर छत्तीसगढ़ के विभिन्न इलाकों में छिटपुट बारिश भी हो सकती है।

विज्ञापन

 

मौसम विभाग का अनुमान है कि 02 नवंबर के बाद मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा। इसके पश्चात न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड का प्रकोप और बढ़ जाएगा। उधर, ऊंचाई में बसे पर्यटन स्थल मैनपाट में ठंड की दस्तक के साथ ही मौसम सुहाना हो गया है। मैनपाट में शाम होते ही तेज हवाएं चलने के कारण ठंड का अहसास होने लगा है। सामान्य तौर पर नवंबर के पहले सप्ताह में ही मैनपाट का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक गिर जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed