फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Cold picks up pace in Chhattisgarh, cold wave warning in many districts

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी

Thu, 13 Nov 2025 10:26 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 13 Nov 2025 10:26 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ले ली है और ठंड एक बार फिर दस्तक दे चुकी है। मौसम विभाग ने 12 से 15 नवंबर तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन
Cold picks up pace in Chhattisgarh, cold wave warning in many districts
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ले ली है और ठंड एक बार फिर दस्तक दे चुकी है। मौसम विभाग ने 12 से 15 नवंबर तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि, उत्तर छत्तीसगढ़ में तीव्र शीतलहर और मध्य क्षेत्र में सामान्य शीतलहर चलने की संभावना है।
विज्ञापन


विभाग के मुताबिक, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर और सरगुजा जिलों में कुछ स्थानों पर तीव्र शीतलहर की स्थिति बन सकती है। वहीं जशपुर, कबीरधाम, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर और कोरबा में भी ठंडी हवाओं का असर महसूस किया जा सकता है।
विज्ञापन


रायपुर में पारा गिरा, मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से क्रमशः 1.5 और 4.1 डिग्री कम है। प्रदेश में सबसे ठंडी जगह अंबिकापुर रही, जहां तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया। वहीं, जगदलपुर सबसे गर्म रहा जहां अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले तीन दिन रहेगा शुष्क मौसम

राजधानी रायपुर के लिए स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार को आसमान साफ से आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री के आसपास रह सकता है। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री और न्यूनतम 12.4 डिग्री दर्ज हुआ। पेण्ड्रारोड में तापमान क्रमशः 27.2 और 10.0 डिग्री, दुर्ग में 29.2 और 9.6 डिग्री, जबकि राजनांदगांव में 29.5 और 9.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजनांदगांव का न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 8.8 डिग्री कम रहा, जो इस सीजन की अब तक की सबसे बड़ी गिरावटों में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed