फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Cold and fog intensify in Chhattisgarh, possibility of cold wave in many districts

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में ठंड और कोहरे की दस्तक तेज, कई जिलों में शीतलहर की संभावना

Tue, 30 Dec 2025 10:23 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 30 Dec 2025 10:23 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में मौसम का रुख लगातार सर्द होता जा रहा है। राज्य के उत्तर-मध्य हिस्सों में ठंड के साथ कोहरा बढ़ने लगा है और मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के भीतर कुछ जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
Cold and fog intensify in Chhattisgarh, possibility of cold wave in many districts
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मौसम का रुख लगातार सर्द होता जा रहा है। राज्य के उत्तर-मध्य हिस्सों में ठंड के साथ कोहरा बढ़ने लगा है और मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के भीतर कुछ जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। वहीं आने वाले पांच दिनों में रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी के संकेत हैं, हालांकि इसके बावजूद सर्दी का असर कम होने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने साफ किया है कि प्रदेश में इस समय कोई बड़ा मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है, इसलिए फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है, लेकिन सुबह-शाम की ठिठुरन फिलहाल जारी रहेगी।
विज्ञापन


सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड जारी है। सोमवार को प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी ओर, प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को रायपुर में घना कोहरा छाने की संभावना है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है। राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह और देर रात ठंड का असर खासतौर पर महसूस किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed