फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Vishnudev Sai will give Rs 5 lakh each to the families of the deceased and Rs 50,000 to the injured

मनेंद्रगढ़ बस हादसा: मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख, घायलों को 50 हजार की सहायता देंगे सीएम विष्णुदेव साय

Thu, 22 Oct 2026 07:31 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 22 Oct 2026 07:31 PM IST
सार

मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर हुए भीषण बस हादसे में 6 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुख जताया। मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

विज्ञापन
CM Vishnudev Sai will give Rs 5 lakh each to the families of the deceased and Rs 50,000 to the injured
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर हुई भीषण बस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में 6 लोगों का असामयिक निधन हो गया। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री साय ने मृतकों के परिजनों को राज्य शासन की ओर से 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार दुख की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए। राहत एवं बचाव कार्य तत्परता से संचालित करने को कहा गया। घायलों के उपचार के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन


उपचार और सहायता
मुख्यमंत्री साय ने घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उनके उपचार में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। घायल यात्रियों का सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ और जिला अस्पताल चिरमिरी में उपचार चल रहा है। दो गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर भेजा गया है। जिला प्रशासन को घायलों की स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की अपील
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को आवश्यकतानुसार हरसंभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारों को दुख सहने की शक्ति देने की कामना की। उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए भी प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed