फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Vishnudev Sai takes a tough stand on illegal opium cultivation in Chhattisgarh, gives these instructions

CG News: छत्तीसगढ़ में अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कड़ा रुख, दिए ये निर्देश

Thu, 12 Mar 2026 08:37 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 12 Mar 2026 08:37 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में अवैध रूप से अफीम की खेती की खबरों के बाद राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी जिलों के कलेक्टरों को संभावित क्षेत्रों का व्यापक सर्वे कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
CM Vishnudev Sai takes a tough stand on illegal opium cultivation in Chhattisgarh, gives these instructions
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में अवैध रूप से अफीम की खेती की खबरों के बाद राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी जिलों के कलेक्टरों को संभावित क्षेत्रों का व्यापक सर्वे कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि राज्य के किसी भी हिस्से में अवैध रूप से अफीम की खेती न हो रही हो। उन्होंने कलेक्टरों से कहा है कि वे अपने-अपने जिलों में सर्वे कर 15 दिनों के भीतर प्रमाण पत्र के साथ विस्तृत जांच रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य में मादक पदार्थों के अवैध उत्पादन और कारोबार के खिलाफ सरकार की नीति पूरी तरह सख्त है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद छत्तीसगढ़ भू-अभिलेख विभाग के आयुक्त ने सभी जिला कलेक्टरों को पत्र जारी कर संभावित क्षेत्रों का सर्वे कराने और यह प्रमाणित करने के लिए कहा है कि उनके जिले में कहीं भी अवैध अफीम की खेती नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed