फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Vishnudev Sai gave a gift of 192 crores to the people of Balrampur-Ramanujganj

CG: सीएम साय ने बलरामपुर-रामानुजगंज वासियों को दी  192 करोड़ की सौगात, सभी जनजातीय समाज होंगे लाभान्वित

Wed, 02 Oct 2024 08:46 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर-रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर-रामानुजगंज Published by: श्याम जी. Updated Wed, 02 Oct 2024 08:46 PM IST
सार

सीएण विष्णुदेव साय ने बलरामपुर-रामानुजगंज वासियों को लगभग 192 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। सीएम विष्णुदेव साय ने योजनाओं से हितग्राहियों को किया लाभान्वित किया। 

विज्ञापन
CM Vishnudev Sai gave a gift of 192 crores to the people of Balrampur-Ramanujganj
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा गांधी की जयंती अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिलेवासियों को 192 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। सीएम साय बलरामपुर जिले के राजपुर में आयोजित धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान के कार्यक्रम में पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा झारखंड राज्य के हजारीबाग जिले से इस अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े। 

विज्ञापन


धरती आबा अभियान के माध्यम से जनजातीय समाज को लाभान्वित किए जाने पर मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि आज महात्मा गांधी जी की जयंती है। उनका सपना था कि आदिवासियों का विकास हो। स्वच्छ भारत बने। देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी महात्मा गांधी के इन सपनो को पूरा कर रहे हैं। उन्होंने 15 अगस्त 2014 को स्वच्छ भारत मिशन की घोषणा की और घर-घर शौचालय निर्माण कराया। उन्होंने महिलाओं को सम्मान से जोड़ा। आज भी इन शौचालयों को कई राज्यों में इज्जत घर के रुप में जाना जाता है। आज धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ हुआ है। इससे देश के 10 करोड़ से अधिक जनजातीय समाज तथा छत्तीसगढ़ के 32 जिलों के 138 ब्लॉक में  6691 गांव में रहने वाले 47 लाख की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री साय ने आगे कहा कि हम सभी स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के माध्यम से 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक अभियान से जुड़े रहे। स्वच्छता को अपनाया इसके लिए आप सभी को बधाई और शुभकामनाएं हैं। मुख्यमंत्री साय ने स्वच्छता को आदत और संस्कार में अपनाने की अपील करते हुए कहा कि हम अपने आसपास को भी स्वच्छ रखे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सबका साथ, सबका विकास और सभी का प्रयास का संकल्प लेकर कार्य करते हैं। उन्होंने जनजातीय समाज, अति पिछड़े विशेष पिछड़ी जनजाति की चिंता की और प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से बिजली, पानी, सड़क सहित कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया। 

आज धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के माध्यम से 80 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान कर 65 हजार से ज्यादा गांव और पांच करोड़ से अधिक जनजाति समाज के कल्याण के लिए कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी ने जनजाति समाज के विकास के लिए अलग राज्य का निर्माण किया और अलग से जनजाति मंत्रालय का गठन और अनुसूचित जनजाति आयोग का गठन किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ और जशपुर जिले के लिए गौरव का दिवस भी है कि जशपुर जिले के बगीचा ब्लॉक की आदिवासी महिला मानकुंवर बाई को प्रधानमंत्री ने बातचीत के लिए अपने कार्यक्रम में आमंत्रित किया है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारी सरकार ने शपथ लेते ही अगले दिन से राज्य के गरीबों के कल्याण के लिए काम प्रारंभ कर दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 18 लाख आवास की स्वीकृति प्रदान की जिसकी राशि अब हितग्राहियों के खाते में आने लगी हैं और घर निर्माण का काम प्रारंभ हो गया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 31 रुपये में प्रति क्विंटल धान खरीदी, 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी, दो साल का धान के बकाया बोनस की राशि, तेंदूपत्ता प्रति मानक बोरा को 4 हजार से बढ़ाकर 5500 रुपये कर दिया। प्रदेश की 70 लाख महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना से राशि दी जा रही है। विगत नौ माह के भीतर मोदी की गारंटी की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए गए।



कार्यक्रम में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अल्पसंख्यक कल्याण, कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 80 हजार करोड़ रूपए से अधिक की लागत से धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ किया है। इससे छत्तीसगढ़ को सर्वाधिक राशि मिलने वाली है। जिससे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रो का सर्वांगीण विकास होगा। उन्होंने कहा कि पीएम देश के आदिवासियों के लिए कार्य कर रहे हैं। आदिवासी समाज की महिला आज राष्ट्रपति के पद पर है और राज्य का मुख्यमंत्री भी आदिवासी समाज से है, यह समाज के लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की पहल से दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी के लिए यूथ ट्राईबल हॉस्टल में सीट की संख्या 200 कर दी गई है। छत्तीसगढ़ में नए एकलव्य आवासीय विद्यालय तथा आश्रम, छात्रावास की व्यवस्था की गई है। 

सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा कि यहां आदिवासी समाज के साथ ही विशेष पिछड़ी जनजाति समाज के लिए पीएम जनमन योजना के तहत मुख्यमंत्री उनके उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। सरकार जनजाति उत्थान के लिए सकारात्मक कदम उठा रही है। कोरनोकाल में भी निशुल्क चावल की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम को सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने भी संबोधित किया। आदिम जाति कल्याण विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं और समाज के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

कलेक्टर आर एक्का ने स्वागत उद्बोधन के माध्यम से जिले में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान जिले की प्रभारी एवं महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक प्रबोध मिंज, राजेश अग्रवाल, शकुंतला पोर्ते, युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, आईजी अंकित गर्ग, पुलिस अधीक्षक बैंकर वैभव रमनलाल, जिला पंचायत सीईओ रेना जमील सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा आमनागरिकगण उपस्थित थे।



मुख्यमंत्री साय ने मंच से बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के लिए सांसद और विधायक की मांग पर अनेक विकास कार्यों की घोषणा की। उन्होंने नरसिंहपुर से मरकाडाड़ के मध्य महान नदी में पुल निर्माण, हायर सेकंडरी राजपुर के लिए नवीन भवन निर्माण ,राजपुर ब्लॉक में उफिया मे चन्दर मुसखोर नाला में पुलिया निर्माण, राजपुर में अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट प्रारंभ करने की घोषणा की। उन्होंने क्षेत्र में पंडो जनजाति की बहुलता को देखते हुए पंडो जनजाति के लिए 50-50 सीटर बालक बालिका छात्रावास निर्माण की घोषणा की और बिलासपुर और सरगुजा संभाग में प्रतिवर्ष कर्मा महोत्सव आयोजन कराने की घोषणा की। उन्होंने खादी ग्राम उद्योग अंतर्गत खादी के वस्त्रों में मार्च 2025 तक 25 प्रतिशत की छूट प्रदान किये जाने की जानकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित जनों को दी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  द्वारा ‘‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’’ के शुभारंभ अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया गया। जिला प्रशासन के कुल 20 विभागों द्वारा अपने विभागीय योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। जिसके अंतर्गत आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, नगरीय प्रशासन विभाग, कृषि, पशुपालन, मछली पालन, छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसायटी लोक सेवा केन्द्र, जल संसाधन विभाग,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कौशल विकास विभाग वाणिज्य एवं श्रम विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं की प्रदर्शनी, अग्रणी बैंक प्रबंधन द्वारा बैंकिग सेवांए व समाज कल्याण विभाग द्वारा समाजिक जागरूकता पर प्रदर्शनी लगाई गई।


जिलेवासियों को दी लगभग 192 करोड़ रुपये के विकास कार्यो की सौगात
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बलरामपुर जिले के राजपुर में आयोजित धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान  शुभारंभ कार्यक्रम में 192 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत अंतर्गत 108 विकास कार्यों का भूमिपूजन, शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने 97 लाख 57 हजार रुपए के 5 कार्यों का लोकार्पण और 191 करोड़ 63 लाख रुपए के 103 कार्यों का भूमिपूजन किया। लोकार्पण कार्यो के अंतर्गत  छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन के 97 लाख 57 हजार रुपये के 05 निर्माण कार्य है। 

इसी प्रकार भूमिपूजन के कार्यों में 191 करोड़ 63 लाख रुपये के 103 निर्माण कार्य शामिल है। जिसमें लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 70 करोड़ 48 लाख  के लागत से 06 सड़क निर्माण कार्य तथा 02 करोड़ 55 लाख रुपए के 03 भवन निर्माण कार्य शामिल हैं।  आदिम जाति कल्याण विभाग के अंतर्गत 68 करोड़ 31 लाख रुपये के 13 भवन निर्माण कार्य, स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत 06 करोड़ 48 लाख रुपये के 03 छात्रावास निर्माण कार्य, जल संसाधन विभाग के अंतर्गत 39 करोड़ 01 लाख रुपये के 10 जीर्णोद्धार कार्य, महिला बाल विकास विभाग अंतर्गत 04 करोड़ 79 लाख लागत के 3 नवीन आंगनबाड़ी का निर्माण कार्य शामिल है।

मुख्यमंत्री द्वारा मंच से हितग्राहियों को किया गया सामग्रियों का वितरण
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंच पर पशुधन विकास विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत् 02 हितग्राहियों को चेक, श्रम विभाग द्वारा महतारी जतन योजना के 05 हितग्राहियों को चेक, उद्यानिकी विभाग द्वारा राष्ट्रीय बागवानी मिशन अंतर्गत 02 हितग्राहियों को चेक, कृषि विभाग द्वारा 02 हितग्राहियों को ट्रैक्टर, आदिवासी विकास विभाग द्वारा 03 हितग्राहियों को व्यक्तिगत वन अधिकार पट्टा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री जनमन योजना के पूर्ण आवास के 11 हितग्राहियों को पक्के आवास की चाबी, राजस्व विभाग द्वारा प्राकृतिक आपदा से जनहानी होने से 04 आपदा पीड़ितों को आर्थिक सहायता राशि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के तहत 03 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत का प्रमाण पत्र, पंचायत विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत उत्कृष्ट स्वच्छताग्राही प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।

मुख्यमंत्री ने जिले का पहला प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन यूनिट का किया शुभारंभ 
मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय द्वारा जिले का पहला प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन यूनिट का शुभारंभ किया गया। जिसे स्वच्छ भारत मिशन मद से किया जा रहा है जिसकी लागत साढ़े  पांच लाख रुपए हैं। यह  स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उठाया गया जिला प्रशासन का एक नवाचार है, जिसे खूब सराहा जा रहा है। इस यूनिट के माध्यम से प्लास्टिक कचरे का प्रबंधन और इसके पुनर्चक्रण को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी, जिससे जल, जमीन और जीवन को एक सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण, बेहतर वातावरण बनाने में मदद मिलेगी ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed