फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Bhupesh reaction on ED raid in chhattisgarh

ईडी की दबिश पर बोले भूपेश- छत्तीसगढ़ में नहीं लड़ पा रही बीजेपी, सेंट्रल एजेंसियों को हथियार की तरह कर रही यूज

Fri, 13 Jan 2023 02:28 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 13 Jan 2023 02:28 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे के बाद छत्तीसगढ़ में ईडी ने एक बार फिर 13 जनवरी को ताबड़तोड़ छापेमारी की है। इस पर छत्तीसगढ़ की सियासत फिर गरमा गई है। कोरबा रवाना होने से पहले सीएम ने हेलीपैड पर पत्रकारों से चर्चा में ईडी और आईटी के छापे पर कहा कि भाजपा के पास सेंट्रल एजेंसी ही हथियार है।

विज्ञापन
CM Bhupesh reaction on ED raid in chhattisgarh
एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे के बाद छत्तीसगढ़ में ईडी ने एक बार फिर 13 जनवरी को ताबड़तोड़ छापेमारी की है। इस पर छत्तीसगढ़ की सियासत फिर गरमा गई है। कोरबा रवाना होने से पहले सीएम ने हेलीपैड पर पत्रकारों से चर्चा में ईडी और आईटी के छापे पर कहा कि भाजपा के पास सेंट्रल एजेंसी ही हथियार है। वे यहां लड़ नहीं पा रहे हैं, इसलिए सेंट्रल एजेंसी का इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा का काम सरकारों को अस्थिर करना है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा छत्तीसगढ़ में लड़ नहीं पा रही है। लगातार पदाधिकारी बदले जा रहे हैं, इसलिए सेंट्रल एजेंसियों को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने पहले ही कहा था कि चुनाव तक ईडी की टीम यहां पर ही रहेगी, यही होता हुआ दिख रहा है। जहां-जहां चुनाव होते हैं, वहां-वहां ईडी के छापे पड़ते हैं। यहां सरकार को बदनाम करने की कोशिश हो रही है। अधिकारी-कर्मचारियों को डराने का काम किया जा रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


'भाजपा कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार की जांच क्यों नहीं होती?'
स्मार्ट सिटी में भ्रष्टाचार पर सीएम ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार की जांच क्यों नहीं होती? केंद्र की टीम रमन सरकार में हुए भ्रष्टाचार की जांच करें। भाजपा के नेता उसकी शिकायत करें। चिटफंड में कितना बड़ा घोटाला हुआ, चिटफंड घोटाले की जांच ईडी क्यों नहीं करती?  शुक्रवार सुबह 4 बजे  ईडी ने राजधानी रायपुर, भिलाई और महासमुंद में कई ठिकानों पर दबिश दी है। इनमें आईएएस और पूर्व खनिज सचिव पी अन्बलगन, कांग्रेस के पूर्व विधायक और बीज निगम के अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर, कारोबारी स्वतंत्र जैन और विपुल पटेल आदि के ठिकानों पर छापेमारी को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed