फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Bhupesh baghel took selfie with CG 10th and 12 toppers students

CM भूपेश ने टॉपर्स छात्रों के साथ ली सेल्फी: कहा- 10वीं-12वीं के रिजल्ट में स्वामी आत्मानंद स्कूल का दबदबा

Wed, 10 May 2023 07:25 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Wed, 10 May 2023 07:25 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें स्वामी आत्मानंद स्कूल के छात्र छात्राओं का दबदबा है। कक्षा दसवीं में टॉप 10 में आने वाले 48 छात्रों में से 10 छात्र स्वामी आत्मानंद स्कूल से हैं।

विज्ञापन
CM Bhupesh baghel took selfie with CG 10th and 12 toppers students
सीएम भूपेश ने सभी टॉपर्स छात्रों के साथ सेल्फी ली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें स्वामी आत्मानंद स्कूल के छात्र छात्राओं का दबदबा है। कक्षा दसवीं में टॉप 10 में आने वाले 48 छात्रों में से 10 छात्र स्वामी आत्मानंद स्कूल से हैं। इसके साथ ही रैंक नंबर 1 और रैंक नबंर 2 पर आने वाले छात्र भी स्वामी आत्मानंद स्कूल से ही हैं। वहीं कक्षा बारहवीं में टॉप 10 आने वाले 30 छात्रों में से 5 छात्र स्वामी आत्मानंद स्कूल से हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सीएम भूपेश ने सभी टॉपर्स छात्रों के साथ सेल्फी ली और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि यह स्वामी आत्मानंद स्कूल का कमाल है। अभी तो यह शुरुआत है। हम सब बहुत खुश हैं कि छात्र-छात्राएं अपने परिवार के साथ ही छत्तीसगढ़ का भी नाम रोशन कर रहे हैं। आगे और भी अच्छे नतीजे आएंगे।


टॉप-10 में आने वाले परीक्षार्थी करेंगे हेलीकॉप्टर राइड
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में सफल सभी परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए, उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में टॉप टेन में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को हेलीकॉप्टर राइड कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन बच्चों को आशा अनुरूप परिणाम प्राप्त नहीं हुआ है उन्हें सीख लेते हुए आगे और मेहनत करनी चाहिए। असफलता ही सफलता की सीढ़ी है, इसको ध्यान में रखते हुए वे निराश न हों और पुनः मेहनत से पढ़ाई करके सफलता प्राप्त करें। 

लड़कियों ने फिर मारी बाजी
छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है। इस बार 12वीं परीक्षा में कुल 3,28,121 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। इनमें से 3,23,625 परीक्षा में शामिल हुए। इसमें 1,43,919 बालक और 1,79,706 बालिकाएं थी। इसमें कुल 79.96 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए। लड़कियों का पास प्रतिशत 83.64 फीसदी और लड़कों का प्रतिशत 75.36 रहा।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed