फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Bhupesh Baghel started the new year with the laborers

Chhattisgarh: सीएम भूपेश बघेल ने श्रमवीरों के साथ की नए साल की शुरुआत, दी चार बढ़ी सौगातें

Sun, 01 Jan 2023 11:34 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 01 Jan 2023 11:34 AM IST
सार

मुख्यमंत्री बघेल ने श्रमवीरों को मिठाई खिलाकर और कंबल भेंट कर उनके साथ नए वर्ष की खुशियां बांटी। बघेल ने इस अवसर पर समस्त प्रदेश वासियों को को नए वर्ष की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
CM Bhupesh Baghel started the new year with the laborers
सीएम भूपेश बघेल ने श्रमवीरों के साथ की नए साल की शुरूआत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल श्रमवीरों के साथ नववर्ष मनाने के लिए रायपुर के चवाड़ी पहुंचे। इस मौके पर सबसे पहले मुख्यमंत्री ने गांधी मैदान में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। सीएम बघेल ने साल के पहले दिन बड़ी घोषणा करते हुए प्रदेश के श्रमवीरों को सौगात दी है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री बघेल ने श्रमवीरों को मिठाई खिलाकर और कंबल भेंट कर उनके साथ नए वर्ष की खुशियां बांटी। बघेल ने इस अवसर पर श्रमवीरों सहित समस्त प्रदेश वासियों को को नए वर्ष की शुभकामनाएं दीं। सीएम ने कहा कि शिक्षा एक ऐसा माध्यम है जिससे हर किसी के जीवन में उजियारा आ सकता है और छत्तीसगढ़ में गरीब वर्ग के बच्चे भी अब आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में एडमिशन ले कर अपने सपनों को साकार करने की दिशा में बढ़ रहे हैं। 

विज्ञापन

सीएम बघेल ने श्रमवीरों की दी चार बढ़ी सौगातें
नववर्ष के पहले दिन मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने श्रमिकों को चार नई सौगातें देते हुए कहा है कि अब मजदूर के बच्चे मजदूर नहीं रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा है कि अब गरीब श्रमिकों के बच्चे भी बड़ी जगहों पर जाने लगे हैं, श्रमिकों के बच्चे एयरफोर्स जैसी नौकरियों में जा रहे हैं और देश तथा राज्य की विभिन्न सेवाओं में भी चयनित हो रहे हैं।  मुख्यमंत्री ने कहा है कि मजदूर के बच्चों को भी अपने सपने साकार करने हैं और उन्हें भी आसमान छूना है जिसके लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है। 

मुख्यमंत्री घेल ने चौथी व पांचवी कक्षाओं के बच्चों को सैनिक स्कूल, नवोदय एवं अन्य निजी संस्थाओं में प्रवेश के लिए भी कोचिंग और प्रशिक्षण देने के लिए मुख्यमंत्री आधारभूत शिक्षा प्रशिक्षण सहायता योजना शुरू करने की घोषणा की। 

मुख्यमंत्री बघेल ने श्रमिकों एवं उनके बच्चों को नई सौगातें देते हुए छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण मंडल के पंजीकृत श्रमिकों हेतु संचालित मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता योजना की राशि को 10 से बढ़ाकर 20 हजार रुपए एक मुश्त देने की घोषणा की है। इसके साथ ही बघेल ने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए श्रमिकों के बच्चों को निशुल्क कोचिंग की सुविधा प्रदान करने की घोषणा की है ताकि श्रमिकों के बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं की अच्छी तैयारी कर सकें। 

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए संचालित मेघावी छात्र छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना के नाम में परिवर्तन करते हुए मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेघावी शिक्षा योजना करने की घोषणा की। इस योजना के तहत मुख्यमंत्री ने नवीन कोर्स जैसे इंजीनियरिंग, आईआईटी, बीटेक, ट्रिपल आईटी, एमटेक, एमबीबीएस इत्यादि की पढ़ाई सहित विदेशों में अध्ययन करने के लिए भी श्रमिकों के बच्चों को सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने इन सभी पाठ्यक्रमों में पढ़ाई करने के लिए श्रमिकों के बच्चों को प्रवेश शुल्क, शैक्षणिक शुल्क, आवास एवं भोजन शुल्क में सहायता प्रदान करने के साथ ही प्रतिवर्ष स्टेशनरी के लिए भी 2 हजार रूपए की सहायता देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed