फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM bhupesh baghel on chhattisgarh law and order, said-does BJP want like UP

Chhattisgarh: CM बघेल बोले-UP जैसा लॉ एंड ऑर्डर चाहती है क्या BJP, जहां मंत्री का बेटा मार दे,कार्रवाई भी न हो

Fri, 07 Oct 2022 07:00 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Fri, 07 Oct 2022 07:00 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर BJP ने आरोप लगाए हैं। इसका जवाब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया। बस्तर दौरे पर रवाना होने से पहले रायपुर के हेलीपैड पर मीडिया से बात की। 

विज्ञापन
CM bhupesh baghel on chhattisgarh law and order, said-does BJP want like UP
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में साधुओं की पिटाई के बाद BJP के निशाने पर आई सरकार को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। CM बघेल ने कहा कि क्या UP जैसा लॉ एंड ऑर्डर चाहती है BJP? जहां मंत्री का बेटा मार दे और कार्रवाई भी न हो। यहां ऐसा नहीं चलेगा। यहां सबके लिए कानून बराबर है। CM बघेल ने शुक्रवार को रायपुर में कानून व्यवस्था को लेकर पूछे गए सवाल पर भाजपा पर तंज कसा। 
विज्ञापन


भाजपा शासित राज्यों में अलग-अलग कानून
बस्तर रवाना होने से पहले CM बघेल मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जितनी भी बड़ी घटनाएं हुईं हैं, पुलिस को सफलता मिली है। चाहे कोई भी अपराधी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। अब और कैसा लॉ एंड ऑर्डर चाहते हैं भाजपा वाले, यूपी के जैसा। जहां मंत्री का बेटा मार दे और कोई कार्रवाई भी न हो। भाजपा शासित प्रदेशों में तो आम जनता के लिए अलग और भजापा नेताओं के लिए अगल कानून है। ये यहां नहीं होगा, कानून का राज चलेगा।
विज्ञापन


पूर्व CM रमन सिंह पर ली चुटकी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व CM रमन सिंह पर पूछे गए सवाल को लेकर चुटकी ली। पत्रकारों ने उनसे पूछा कि रमन सिंह ने कहा था कि वे राज्यपाल या दिल्ली जाकर केंद्र की राजनीति में सक्रिय नहीं होना चाहते हैं। वे यहीं रहकर छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करेंगे। इस पर CM बघेल ने कहा कि अंगूर खट्टे हैं, लेकिन यहीं रहना चाहते हैं और सेवा करना चाहते हैं तो उसमे कोई बुराई नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा में सबकुछ ठीक नहीं
भाजपा की गोपनीय बैठक पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि बहुत से नेताओं को बुलाया ही नहीं गया। भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। अविश्वास का वातावरण बना हुआ है। भाजपा के बड़े नेताओं को ही इस बैठक से दूर रखा गया है। भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं है, प्रभारी बदले हैं, अब गोपनीय बैठकें कर रहे हैं तो ये बहुत सारे संदेहों को जन्म देने वाली बात है।पुनिया के दौरे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि संगठन-सत्ता का काम एक साथ चल रहा है। सभी जगहों की समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed