{"_id":"69a19209184927d27c0e5465","slug":"city-gas-project-launched-in-raipur-homes-and-industries-will-get-pipeline-gas-facility-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: रायपुर में सिटी गैस परियोजना का शुभारंभ, घरों और उद्योगों को मिलेगी पाइपलाइन गैस सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: रायपुर में सिटी गैस परियोजना का शुभारंभ, घरों और उद्योगों को मिलेगी पाइपलाइन गैस सुविधा
Fri, 27 Feb 2026 06:19 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 27 Feb 2026 06:19 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में स्वच्छ ऊर्जा और आधुनिक अधोसंरचना की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर में सिटी गैस अवसंरचना परियोजना का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिटी गैस अवसंरचना का किया शुभारंभ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में स्वच्छ ऊर्जा और आधुनिक अधोसंरचना की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर में सिटी गैस अवसंरचना परियोजना का शुभारंभ किया। एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने सीएनजी युक्त वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और रायपुर नगर निगम क्षेत्र की पहली पाइपलाइन गैस उपभोक्ता पूनम चौबे से संवाद कर सुविधा की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ अपने गठन के 25 वर्ष पूरे कर रजत जयंती वर्ष मना रहा है और सिटी गैस परियोजना इस विकास यात्रा की नई उपलब्धि है। यह पहल केवल नई सुविधा नहीं, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक ढांचे की दिशा में मजबूत संकल्प है।
उन्होंने बताया कि अब मेट्रो शहरों की तर्ज पर डोमेस्टिक पाइप्ड नेचुरल गैस (डीपीएनजी) के माध्यम से घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को पाइपलाइन से गैस उपलब्ध होगी। इससे उपभोक्ताओं को सिलेंडर रिफिल की झंझट से मुक्ति मिलेगी और सुरक्षा भी बढ़ेगी। सस्ती और सुलभ ऊर्जा से उद्योग क्षेत्र को भी गति मिलने की उम्मीद है, जिससे निवेश के अवसर बढ़ेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने एचसीजी समूह से अपेक्षा जताई कि रायपुर, बलौदाबाजार और गरियाबंद जिलों में सीएनजी स्टेशनों का नेटवर्क तेजी से विकसित किया जाए। वाहनों में सीएनजी के उपयोग से प्रदूषण में कमी और ईंधन खर्च में बचत होगी।
उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रस्तुत राज्य बजट में अधोसंरचना विकास के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। सरकार का लक्ष्य है कि शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हों और विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दी जाए।
उल्लेखनीय है कि सिटी गैस अवसंरचना परियोजना रायपुर, बलौदाबाजार और गरियाबंद जिलों में प्रारंभ की गई है। इसके तहत घरेलू और व्यावसायिक उपयोग के लिए पीएनजी तथा वाहनों के लिए सीएनजी उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम में एचसीजी समूह के प्रबंध निदेशक राहुल चोपड़ा, निदेशक राजीव माथुर, अध्यक्ष दीपक सावंत, राकेश रंजन, गैल इंडिया के प्रतिनिधि और उद्योग जगत के सदस्य उपस्थित रहे।