{"_id":"65f197b0c2413648000b333d","slug":"chief-minister-vishnudev-sai-made-his-home-entry-sadhus-and-saints-along-with-ministers-participated-in-the-p-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया गृह प्रवेश: कार्यक्रम में साधू-संत समेत मंत्रीगण हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया गृह प्रवेश: कार्यक्रम में साधू-संत समेत मंत्रीगण हुए शामिल
Wed, 13 Mar 2024 05:40 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 13 Mar 2024 05:40 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बुधवार को मुख्यमंत्री निवास में गृह प्रवेश किया। रायपुर के सिविल लाइन स्थित सीएम हाउस में गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बुधवार को मुख्यमंत्री निवास में गृह प्रवेश किया। रायपुर के सिविल लाइन स्थित सीएम हाउस में गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ता, नेता समेत पदाधिकारी शामिल हुए।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शासन में आने के बाद स्टेट गेस्ट हाउस पहुना में ही रहते थे। उन्होंने अब मुख्यमंत्री निवास में गृह प्रवेश किया है। विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा पार्टी का वादा था कि छत्तीसगढ़ के 18 लाख गरीबों को आवास देने के बाद ही मुख्यमंत्री निवास में गृह प्रवेश करेंगे।
गृह प्रवेश कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कार्यक्रम में मौजूद लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद और स्वागत है। आज हमारे छत्तीसगढ़ की सरकार को 3 महीना पूरा हो रहा है। 13 दिसंबर 2023 को हम लोग शपथ लिए थे। आज 13 मार्च 2024 को ठीक तीन महीना पूरा हुआ है। उन्होंने सरकार के 3 महीना पूरा होने के अवसर पर शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी और हम सभी का यह वादा था कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेस पार्टी की सरकार में प्रदेश के गरीब लोगों प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित रह गए थे, जिनके घर अधूरा था, उनका मकान अधूरा का अधूरा ही रह गया था। भाजपा पार्टी ने यह वादा किया था कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार आने पर प्रदेश के 18 लाख गरीबों को आवास प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत देंगे, तभी मुख्यमंत्री निवास में प्रवेश करेंगे।