{"_id":"64eb4dbe069ca8b1020bb907","slug":"chhattisgarhi-culture-famous-in-london-girls-dancing-wearing-mohar-cut-in-neck-khuti-in-ear-nagmori-in-hand-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंदन में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की धूम: गले में कटली मोहर, कान में खुटी, हाथ में नागमोरी पहनकर थिरकीं युवतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंदन में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की धूम: गले में कटली मोहर, कान में खुटी, हाथ में नागमोरी पहनकर थिरकीं युवतियां
Sun, 27 Aug 2023 06:51 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 27 Aug 2023 06:51 PM IST
सार
'छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया'... यूं ही नहीं कहा जाता। छत्तीसगढ़ रीति-रिवाज अब विदेशों में भी धूम मचा रहे हैं। लंदन में भारतीय स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम से मनाई गई।
विज्ञापन
लंदन में छत्तीसगढ़ी फेमस सॉन्ग 'हाय..डारा लोर गेहे रे.. पर थिरकीं युवतियां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
'छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया'... यूं ही नहीं कहा जाता। छत्तीसगढ़ रीति-रिवाज अब विदेशों में भी धूम मचा रहे हैं। लंदन में भारतीय स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। छत्तीसगढ़ी फेमस सॉन्ग 'हाय..डारा लोर गेहे रे.., लाली परसा बन म फुले और मउंहा झरे रे.. जैसे गानों पर युवतियों ने जमकर डांस किया। भारतीय स्वतंत्रता की याद में विदेशी धरती पर आयोजित समारोह में तिरंगा फहराकर एक दूसरे को बधाई दी गई। मिठाइयां बांटी गईं। समारोह में छत्तीसगढ़ी संस्कृति और समृद्धि का बेजोड़ प्रस्तुतिकरण किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में संस्कृति को सहेजने का संदेश पूरी दुनिया को दे रही हैं। गले में कटली मोहर, कान में खुटी, हाथ और भुजा में नागमोरी बहुटा पहुची और कलाई में आईठी चुरिया, माथे पर बिंदी में दिखाई दी। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोकगीत हाय डारा लोर गे हे रे..मउंहा झरे रे मउंहा झरे रे जैसे गानों को सुनकर सभी लोक नृत्य करते हुए अपनी सांस्कृतिक परंपरा के संवाहक बने। कार्यक्रम की शुरुआत फ्लैग होस्टिंग से हुई। भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी ने ध्वजारोहण किया और उसके बाद राष्ट्रगान गाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के स्टॉल सबसे अधिक लोकप्रिय
भारत के कई राज्यों जैसे छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, तमिलनाडु से एनआरआई और प्रवासी नागरिकों ने अपने स्टॉल लगाए। छत्तीसगढ़ का स्टॉल सबसे अधिक लोकप्रिय रहा। छत्तीसगढ़ पीपल्स एसोसिएशन ने आगंतुकों को छत्तीसगढ़ के पर्यटक आकर्षणों, यहां के प्राकृतिक संसाधनों और निवेश के अवसरों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ पर्यटन का वीडियो दिखाया गया। भारत के उच्चायुक्त ने छत्तीसगढ़ स्टाल का दौरा किया। प्राकृतिक सुंदरता से आश्चर्यचकित हुए।
विज्ञापन
कार्यक्रम में दिखाई छत्तीसगढ़ की झलकियां
छत्तीसगढ़ी टसर सिल्क साड़ी, सोपा, कोसा साड़ी, बस्तर डोखरा, टेराकोटा शिल्प, लकड़ी और बांस शिल्प, बड़ी, दही वाली मिर्ची जैसी छत्तीसगढ़ी कलाएं प्रदर्शित की गई, जो बहुत लोकप्रिय रही। छत्तीसगढ़ पीपुल्स एसोसिएशन ने आगंतुकों को छत्तीसगढ़ की कॉफी और चाय के बारे में बताया। उन्होंने छत्तीसगढ़ पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ पीपुल्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सीजी टूरिज्म बोर्ड, जनसंपर्क विभाग को उनके प्रोत्साहन और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।