{"_id":"65096281cf0d057dfa06e3c0","slug":"chhattisgarh-weather-update-weather-patterns-will-change-from-tomorrow-wednesday-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather: छत्तीसगढ़ में बुधवार से बदलेगा मौसम का मिजाज, प्रदेशभर में बरसेंगे बदरा, कई इलाकों भारी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather: छत्तीसगढ़ में बुधवार से बदलेगा मौसम का मिजाज, प्रदेशभर में बरसेंगे बदरा, कई इलाकों भारी बारिश
Tue, 19 Sep 2023 02:27 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 19 Sep 2023 02:27 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने की संभावना है। बुधवार से प्रदेशभर में भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। आज मंगलवार को भी कई जगहों पर बारिश के आसार है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने की संभावना है। बुधवार से प्रदेशभर में भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। आज मंगलवार को भी कई जगहों पर बारिश के आसार है। राजधानी रायपुर में बीते दिनों सोमवार को तेज धूप रही। आज भी तेज धूप है। देर शाम हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में बुधवार से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। कई इलाकों में भारी बारिश के वज्रपात की संभावना है। कहीं हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। प्रदेश में बारिश थमने से उमस और गर्मी बढ़ने लगी है। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान कर न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
यहां बन रहा है सिस्टम
मानसून द्रोणिका का मध्य समुद्र तल पर जैसलमेर, अजमेर, शिवपुरी, सीधी, डाल्टनगंज, दीघा और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैला है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पूर्व बंगाली खाड़ी और उससे लगे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 5.8 किलोमीटर कुछ तक फैला है। इसके प्रभाव से अगले 48 घंटे में एक निम्न दाग क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल के खाड़ी और उसके आसपास बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेशभर में बुधवार को बारिश के आसार है।
विज्ञापन