फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Weather News: Weather patterns will change in Chhattisgarh, there will be relief from cold

Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, पारा बढ़ने पर कड़ाके की ठंड से मिलेगी राहत

Sat, 27 Jan 2024 11:37 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 27 Jan 2024 11:37 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तरी हवाओं के प्रभाव से प्रदेश के मौसम बदला है। इससे प्रदेश में सुबह और रात की तरह दिनभर ठंड लग रही है। कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है।

विज्ञापन
Chhattisgarh Weather News: Weather patterns will change in Chhattisgarh, there will be relief from cold
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तरी हवाओं के प्रभाव से प्रदेश के मौसम बदला है। इससे प्रदेश में सुबह और रात की तरह दिनभर ठंड लग रही है। कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। इसके बाद न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना है। शुक्रवार को सबसे ठंड इलाका बलरामपुर रहा।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। प्रदेश में आने वाले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड से लोगों की राहत मिलेगी। न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड में कमी आएगी।
विज्ञापन


बीते दिनों प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ था। सुबह के समय बादल छाए रहने के साथ ही हल्की मध्यम बारिश होते रही। कहीं-कहीं अच्छी बारिश भी हुई है। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने से लोगों का घर से निकलना भ मुश्किल हो गया था। अब मौसम साफ हो गया है। बादल छटने के बाद ठंड में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन अब न्यूनतम तापमान में बढ़ने की संभावना है। इससे ठंड में कमी आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ठंड इलाका बलरामपुर रहा है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस राजनंदगांव में दर्ज किया गया है। इसके साथ ही दुर्ग में 28.8 और दंतेवाड़ा में 28.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान बलरामपुर में 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही सरगुजा में 5.4, जशपुर में 6.2 और कोरिया में 7.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। 


आज राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बीते दिनों शुक्रवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed