फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Weather News: Mercury crosses 42 degrees in CG; Temperature will increase ahead

Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में 42 डिग्री से पार हुआ पारा; अभी और बढ़ेगा तापमान, डोंगरगढ़ रहा सबसे गर्म

Wed, 03 Apr 2024 10:45 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 03 Apr 2024 10:45 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में गर्म हवाएं चल रही है। साथ ही अब दोपहर की तेज धूप चुभने लगी है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। आगमी दिनों में तापमान में और वृद्धि होगी।

विज्ञापन
Chhattisgarh Weather News: Mercury crosses 42 degrees in CG; Temperature will increase ahead
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में गर्म हवाएं चल रही है। साथ ही अब दोपहर की तेज धूप चुभने लगी है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। आगमी दिनों में तापमान में और वृद्धि होगी। बीते सालों की तुलना में इस साल अप्रैल महीने में भारी गर्मी पड़ने की संभावना है। आगामी मई और जून महीना अप्रैल माह के तुलना में ज्यादा गर्म रहेगा। हालांकि की बीच-बीच में मौसम का मिजाज बदलने से गर्मी से राहत मिल सकता है। मंगलवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। वहीं सबसे गर्म डोंगरगढ़ इलाका रहा है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ाने की संभावना है। वहीं मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। बीते दिनों बिलासपुर,जगदलपुर और दुर्ग में अधिकात्प तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। साथ ही माना एयरपोर्ट में 40 और राजनांदगांव में 41 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, एक द्रोणिका वायु का असांतत्य दक्षिण तमिलनाडु से लेकर आंतरिक कर्नाटक मराठवाड़ा होते हुए पूर्वी विदर्भ औसत समुद्र से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बीते दिन मंगलवार को दिनभर तेज धूप रही। वहीं प्रदेश के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में सबसे गर्म जिला डोंगरगढ़ रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में दर्ज किया गया है। प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहा है। राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही तेज धूप है। रायपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं बीते दिनों सोमवार को यहां अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed