{"_id":"65aa00996eb8a3040e0b8203","slug":"chhattisgarh-weather-news-effect-of-northern-cold-winds-in-chhattisgarh-mercury-dropped-cold-increased-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में उत्तरी ठंडी हवाओं का असर, गिरा पारा, बढ़ी ठंड, छाए रहेंगे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में उत्तरी ठंडी हवाओं का असर, गिरा पारा, बढ़ी ठंड, छाए रहेंगे बादल
Fri, 19 Jan 2024 10:25 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 19 Jan 2024 10:25 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश में अब ठंडी हवाओं का आगमन हो गया है। इसके चलते एक बार फिर ठंड में भी बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट की भी संभावना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश में अब ठंडी हवाओं का आगमन हो गया है। इसके चलते एक बार फिर ठंड में भी बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट की भी संभावना है। आज प्रदेश के कई इलाकों में सुबह से बदल छाए हुए हैं। ठंड हवाएं चल रही हैं। इससे एक-दो जगहों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं बीते दिनों गुरुवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के उत्तरी भाग में अगले 72 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरावटहोने की संभावना है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि प्रदेश में आज शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। ठंड हवाओं का आगमन और बादल छाए रहने की वजह से प्रदेश के एक-दो जगहों पर बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
बीते दिनों गुरुवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के इलाकों में दिनभर बादल छाए रहे। इसके साथ ही हल्की मध्यम बारिश भी दर्ज की गई है। बादल छाए रहने और बारिश के कारण अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। उत्तर से ठंडी हवा आने के कारण ठंड में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
गुरुवार को सबसे ठंड इलाका कोरिया रहा। यहां सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं परदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दंतेवाड़ा में 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आज शुक्रवार को राजधानी रायपुर में बादल छाए रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।