{"_id":"6ac094a1ea1756d0e404c13a","slug":"chhattisgarh-weather-monsoon-withdrawal-begins-temperatures-to-rise-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ मौसम: प्रदेश से मानसून की विदाई शुरू, बढ़ेगा तापमान, अब गुलाबी ठंड का होगा एहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ मौसम: प्रदेश से मानसून की विदाई शुरू, बढ़ेगा तापमान, अब गुलाबी ठंड का होगा एहसास
Sat, 03 Oct 2026 11:07 AM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:07 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में राज्य के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं। इस बीच, प्रदेश भर में बारिश का दौर लगभग थम गया है, जिससे ज्यादातर इलाकों में लोगों को तेज गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में राज्य के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं। इस बीच, प्रदेश भर में बारिश का दौर लगभग थम गया है, जिससे ज्यादातर इलाकों में लोगों को तेज गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दो दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा, जिससे फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार कम दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
राजनांदगांव रहा सबसे गर्म जिला
पिछले 24 घंटे के दौरान बीजापुर को छोड़कर राज्य के सभी जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। केवल बीजापुर जिले में हल्की बारिश हुई। इस दौरान राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.3°C दर्ज हुआ। वहीं पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 18.8°C रहा, जिससे यह सबसे ठंडा स्थान दर्ज हुआ। उत्तर छत्तीसगढ़ के पहाड़ी इलाकों में रात के तापमान में हल्की राहत बनी हुई है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 19.5°C दर्ज हुआ, जबकि मैदानी क्षेत्रों में दिन और रात का तापमान अधिक बना हुआ है।
विज्ञापन
रायपुर में जारी रहेगा गर्मी का दौर
मौसम विभाग ने आज रायपुर में आसमान साफ रहने की संभावना जताई है। यहां अधिकतम तापमान लगभग 34°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रह सकता है। दिन में तेज धूप रहने से गर्मी का असर बना रहेगा। इससे पहले, दो अक्तूबर को भी रायपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6°C अधिक यानी 34°C दर्ज हुआ था। इस दौरान न्यूनतम तापमान 25.2°C रहा और दिनभर बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के कारण तापमान में विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन