फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh two youths arrested for driving bike while drinking alcohol in GPM

खबर का असर: जीपीएम में शराब पीते हुए बाइक चलाने वाले दोनों युवक गिरफ्तार; वीडियो में दिखे नंबर से पहुंची पुलिस

Thu, 06 Apr 2023 01:09 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 06 Apr 2023 01:09 PM IST
सार

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा था कि, दुबटिया से कोटमी पहुंच मार्ग पर कुदरी के पास शराब के नशे में धुत बाइक सवार दोनों युवक यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे थे। वहीं दूसरों की जान भी जोखिम में डाल रहे थे। बाइक चलाने वाले ने एक हाथ शराब की बोतल पकड़ रखी थी और पी रहा था। 

विज्ञापन
chhattisgarh two youths arrested for driving bike while drinking alcohol in GPM
शराब पीते हुए बाइक चला रहे युवक कैमरे में हुए थे कैद। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में शराब पीते हुए बाइक चलाने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनकी बाइक भी जब्त कर ली है। दोनों युवक दिन दहाड़े बाइक चलाते हुए शराबखोरी कर रहे थे। अमर उजाला में खबर और वीडियो प्रकाशित होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और दोनों आरोपियों की पहचान कर उन तक पहुंच गई। वहीं पुलिस अफसरों की ओर से लोगों, खासकर युवाओं से अपील की गई है कि वह नियमों का पालन करें और ऐसा काम न करे जो दूसरों की जान को जोखिम में डाले। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...ड्रिंक एंड ड्राइव: जीपीएम की सड़कों पर दिन दहाड़े बाइक चलाते शराबखोरी, लड़के बोले- हम पी रहे हैं, आपको क्या
विज्ञापन




दरअसल, जिले में ड्रिंक एंड ड्राइव करते दो लड़के तीन अप्रैल की दोपहर अमर उजाला के कैमरे में कैद हुए थे। दोनों लड़के हाथ में शराब की बोतल लिए थे। इनमें से एक लड़का पीते हुए बाइक चला रहा है। इसे लेकर जब लड़कों को टोका गया तो उन्होंने कहा कि, हम पी रहे हैं, आपको क्या? इस पर अमर उजाला ने उसी दिन वीडियो के साथ 'ड्रिंक एंड ड्राइव: जीपीएम की सड़कों पर दिन दहाड़े बाइक चलाते शराबखोरी, लड़के बोले- हम पी रहे हैं, आपको क्या' खबर प्रकाशित की थी। दोनों लड़कों ने अपने एक-एक हाथ मे शराब की बोतल ली हुई थी। बाइक को सड़क पर फर्राटे से दौड़ा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




वीडियो में साफ दिखाई दे रहा था कि, दुबटिया से कोटमी पहुंच मार्ग पर कुदरी के पास शराब के नशे में धुत बाइक सवार दोनों युवक यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे थे। वहीं दूसरों की जान भी जोखिम में डाल रहे थे। बाइक चलाने वाले ने एक हाथ शराब की बोतल पकड़ रखी थी और पी रहा था। वहीं पीछे बैठा युवक भी बोतल पकड़े शराब पीते दिखाई दे रहा था। पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों युवकों का पता लगाने और कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस पर पुलिस फोटो और बाइक नंबर के आधार पर आरोपियों कोटमी निवासी आरोपियों आकाश गुप्ता और अभिषेक गुप्ता तक पहुंच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed