छत्तीसगढ़: सूरजपुर में बोरवेल का हिस्सा ढहने से तीन व्यक्तियों की मौत, मृतक के परिवार को मिलेगा मुआवजा
छत्तीसगढ़ में यह दुखद घटना हुई। बोरवेल में फंसने के कारण तीन श्रमिकों को प्राण गंवाने पड़े। मामले की जांच जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक निर्माणाधीन बोरवेल का हिस्सा ढह जाने से तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी। पुलिस ने रविवार को बताया कि यह घटना शनिवार शाम ओडगी पुलिस थानाक्षेत्र अंतर्गत धारसेड़ी गांव में उस समय हुई जब छह लोग बोरवेल की खुदाई कर रहे थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वे जब दिन का काम खत्म करने वाले थे ताो मिट्टी का एक टीला उनपर गिर गया और सभी छह लोग मलबे के नीचे दब गए।
उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तीन लोगों को बाहर निकाला और फिर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के एक दल ने रविवार सुबह बचाव अभियान शुरू किया। सूरजपुर के पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा ने बताया कि सुबह एक व्यक्ति का शव मलबे से निकाला गया था जिसकी पहचान नानसाई पांडो (58) के तौर पर हुई है। वहीं दागेंद्र सिंह (34) और सज्जन सिंह गोड (42) के शव बाद में दिन में मिले।
पुलिस के मुताबिक, पांडो उस भूखंड का मालिक था जहां मनरेगा योजना के तहत कुआं खोदने का काम चल रहा था। एक आधिकारिक बयान के अनुसार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और सूरजपुर जिला प्रशासन को प्रत्येक मृतक के परिवार को 5.25 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने का निर्देश दिया है।
Chhattisgarh | 3 labourers died after they got trapped in a borewell due to mudslide in Surajpur district.
— ANI (@ANI) May 30, 2021
We have recovered two bodies from the borewell. Search for third body is on: District collector, Gaurav Kumar pic.twitter.com/AI1LOSRQSN