{"_id":"6085b8208ebc3ebcc37e16a9","slug":"chhattisgarh-six-people-arrested-for-black-marketing-of-remedesvir-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: रेमडेसिविर की कालाबाजारी के आरोप में छह लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: रेमडेसिविर की कालाबाजारी के आरोप में छह लोग गिरफ्तार
Mon, 26 Apr 2021 12:12 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 26 Apr 2021 12:12 AM IST
सार
- पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से रेमडेसिविर की सात शीशियां, 1.38 लाख रुपये नकदी और पांच मोबाइल फोन जब्त किए गए
विज्ञापन
Arrest - सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते वायरल-रोधी दवा रेमडेसिविर की उच्च मांग के बीच छत्तीसगढ़ में इस दवा की कालाबाजारी के आरोप में दो अलग-अलग मामलों में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि एक मामले में गुप्त सूचना के आधार पर रायपुर पुलिस की साइबर सेल ने राहुल गोयादनी (28) को पकड़ा और उससे पूछताछ के बाद रेमडेसिविर की कालाबाजारी में शामिल गिरोह के आयुष माहेश्वरी (25), कमलेश रत्लानी (32) और सुमित कुमार मोटवानी (27) को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इन आरोपियों के कब्जे से रेमडेसिविर की सात शीशियां, 1.38 लाख रुपये नकदी और पांच मोबाइल फोन जब्त किए गए। आरोपी इन शीशियों को 25,000 रुपये प्रति शीशी की दर से बेचना चाहते थे।
विज्ञापन
वहीं, दूसरे मामले में साइबर सेल ने रेमडेसिविर की कालाबाजारी के आरोप में रायपुर निवासी रोहित क्षेत्रपाल और वैभव साहू को रेमडेसिविर की दो शीशियों के साथ गिरफ्तार किया।