फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh: seventy percent salt sample fail in a testing

छत्तीसगढ़ः एक और घोटाले की बू, नमक के 70% सैंपल फेल

Sat, 21 Mar 2015 08:12 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
टीम डिजिटल / अमर उजाला Updated Sat, 21 Mar 2015 08:12 PM IST
विज्ञापन
chhattisgarh: seventy percent salt sample fail in a testing

छत्तीसगढ़ के नान( नागरिक आपूर्ति निगम) में हुए घोटाले के बाद यहां एक और घोटाले की बू आ रही है। पीडीएस के तहत हर माह बीपीएल परिवारों को दिए जाने वाले आयोडीन युक्त अमृत नमक के 70 प्रतिशत सैंपल फेल होने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


छत्तीसगढ मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक नान घोटाले की कार्रवाही के बाद एसीबी (एंटी क्रप्शन व्यूरो) की टीम ने प्रदेश भर से नमक के कुल 183 सैंपल एकत्र कर इनकी जांच करवाई। यह सैंपल ड्रग एंव फूड कंट्रोल अधिकारियों की मदद से लिए गए।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ की कालाबाड़ी लैब में जांच के बाद 183 में से 126 सैंपल फेल पाए गए। कुल 70 प्रतिशत सैंपल फेल पाए गए। अब एसीबी इस मामले में कार्रवाही की तैयारी में है। वहीं फूड एंव कट्रोल विभाग ने नमक के नमूनों के फेल होने की जानकारी न होने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी फेल हुए सैंपल लेकिन नहीं हुई कार्रवाही

chhattisgarh: seventy percent salt sample fail in a testing

लोगों को देने से पहले हर बार नमक के नमूनों को की जांच की जाती है। पहले भी कई सैंपल फेल हुए हैं जिसकी रिपोर्ट नान (नागरिक आपूर्ति निगम) को दी गई लेकिन कोई कार्रवाही नहीं हुई। अब इस पर एसीबी ने इसको लेकर एक्‍शन लिया है।

हर साल करोड़ों होते हैं खर्च
छत्तीसगढ़ के बीपीएल परिवारों को कुपोषण से बचाने के लिए राज्य सरकार पीडीएस के तहत हर माह मुफ्त में दो किलो आयोडीन युक्त अमृत नमक देती है। सरकार की इस योजना पर सालाना करीब 90 करोड़ खर्च होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed