फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh School Reopening Updates 2021: Survey Done On Starting School Private School Association Raipur

जल्द खुलेंगे स्कूल!: 10वीं से 12वीं तक के छात्रों के अभिभावक बोले- विद्यालय खोले जाने चाहिए, 22 जिलों में हो रहा सर्वे

Sat, 10 Jul 2021 08:16 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 10 Jul 2021 08:16 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में अब मांग उठ रही है कि स्कूल शुरू किए जाने चाहिए। इसे लेकर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन सर्वे किया है, जिसमें 6वीं से 12वीं तक के छात्रों के माता-पिता ने कहा कि स्कूल शुरू कर दिए जाने चाहिए।
 

विज्ञापन
Chhattisgarh School Reopening Updates 2021: Survey Done On Starting School Private School Association Raipur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के चलते देश भर में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए थे। छत्तीसगढ़ में भी स्कूल पिछले साल से बंद हैं, लेकिन अब मांग उठ रही है कि स्कूल शुरू किए जाने चाहिए। इसे लेकर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने सर्वे किया है, जिसमें 6वीं से 12वीं तक के छात्रों के माता-पिता ने कहा कि स्कूल शुरू कर दिए जाने चाहिए।

विज्ञापन


प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के सर्वें में 12 जिलों के 2,000 से ज्यादा अभिभावकों ने स्कूल दोबारा खोले जाने की राय दी है। 6वीं से 12वीं तक के छात्रों के अभिभावकों ने कहा कि स्कूल शुरू कर दिए जाने चाहिए। हालांकि, ऑनलाइन क्लासेस जारी हैं, मगर पैरेंट्स का मानना है कि क्लास में बैठकर पढ़ने से बच्चों की तैयारी बेहतर होगी।
विज्ञापन


छोटे बच्चों की सता रही चिंता
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के सर्वें में छठवीं से निचली कक्षा के बच्चों के माता-पिता भी शामिल किए गए। इस वर्ग में कोरोना संक्रमण को लेकर डर ज्यादा है। हालांकि, इन कक्षाओं के बच्चे छोटे होते हैं, लिहाजा ज्यादातर माता-पिता नहीं चाहते कि इस वक्त छठवीं से निचली कक्षाओं के लिए स्कूल खुलें। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की तरफ से कई ग्रामीण इलाकों में मोहल्ला क्लास की स्थिति का भी जायजा लिया गया। इसमें पाया गया कि बहुत से इलाकों में मोहल्ला क्लास भी नहीं लग रही। छोटे बच्चों को ऑनलाइन क्लास की सुविधा भी पूरी तरह से नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी जिलों की रिपोर्ट सरकार को देगा एसोसिएशन
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन से जुड़े एक सदस्य ने बताया कि इस सर्वे में 22 जिलों को शामिल किया गया है। 12 जिलों से इनपुट मिल चुका है। ये सर्वे गूगल फॉर्म पर किया जा रहा है। अभिभावक से इस फॉर्म में सवाल पूछे जा रहे हैं जैसे-  क्या वो अब बच्चों को स्कूल भेजना चाहते हैं? 


माना जा रहा है 15 जुलाई तक सभी 22 जिलों से सर्वे की पूरी जानकारी एसोसिएशन के पास आ जाएगी। इसके बाद 17 जुलाई को शिक्षा मंत्री से मिलकर स्कूल एसोसिएशन आंकड़ों के साथ जानकारी देकर स्कूल शुरू किए जाने की मांग करेगा। इस सर्वे में प्रदेश के 4000 अभिभावकों को शामिल किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed