फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Sarangarh Bilaigarh News Tiger died due to electrocution

छत्तीसगढ़: करंट की चपेट में आने से हुई बाघ की मौत, वन विभाग में हड़कंप; पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sat, 27 Jan 2024 01:31 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, सारंगढ़-बिलाईगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, सारंगढ़-बिलाईगढ़ Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 27 Jan 2024 01:31 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh Sarangarh Bilaigarh News Tiger died due to electrocution
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

छत्तीसगढ़ के नवगठित सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में करंट लगने से बाघ की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कहा जा रहा है कि आरोपियों ने जंगली सुअर के शिकार के लिए जाल बिछाया हुआ था, जिसकी चपेट में आने से बाघ की मौत हो गई है।  

विज्ञापन


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ़ के गोमर्डा अभ्यारण्य में दिसंबर माह में क्षेत्र के जंगल मे एक बाघ को विचरण करते देखा गया था। जिसके बाद वन विभाग के द्वारा कैमरा ट्रैप लगाकर तथा STPF (Special Tiger Protection Force) का गठन कर उक्त बाघ का सतत् निगरानी की जा रही थी। साथ ही लगातार मॉनिटरिंग एवं ट्रैकिंग किया जा रहा था। इसी बीच 12 जनवरी  के पश्चात् इसके जंगल मे बाघ के फूटप्रिंट नहीं मिलने के कारण वन विभाग को हुई शंका के आधार पर विभाग ने अपने मुखबीरों को अलर्ट कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


जिसके बाद आरोपियों को पकड़ा गया जिनके द्वारा पूछताछ में बताया गया कि जंगली सुअर का शिकार करने के लिए लगाये गये बिजली तार में बाघ की मौत हो गई। पकड़े जाने के डर से शिकारियों ने बाघ के शव को नजदीक जंगल में लात नदी के किनारे दफना दिया था। आरोपियों की निशानदेही पर बाघ के शव बरामद कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed