फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh's name resounded in Himalayan heights: Youths of Jashpur created new history, honored by the CM

हिमालय की ऊंचाइयों पर गूंजा छत्तीसगढ़ का नाम: जशपुर के युवाओं ने रचा नया इतिहास, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

Tue, 28 Oct 2025 05:23 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 28 Oct 2025 05:23 PM IST
सार

जशपुर जिले के युवाओं ने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति और साहस का परिचय देते हुए हिमालय की दुहांगन वैली में 5350 मीटर की ऊंचाई तक सफलतापूर्वक आरोहण कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन
Chhattisgarh's name resounded in Himalayan heights: Youths of Jashpur created new history, honored by the CM
जशपुर के युवाओं ने रचा नया इतिहास, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के युवाओं ने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति और साहस का परिचय देते हुए हिमालय की दुहांगन वैली में 5350 मीटर की ऊंचाई तक सफलतापूर्वक आरोहण कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। हिमाचल प्रदेश में आयोजित ट्राइबल अल्पाइन एक्सपीडिशन हिमालय 2025 में शामिल इस दल ने ट्रैकिंग, रॉक क्लाइंबिंग और आइस क्लाइंबिंग जैसी कठिन पर्वतीय गतिविधियों में अपनी उत्कृष्ट दक्षता दिखाई।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर स्थित सीएम कैंप कार्यालय में इन पर्वतारोहियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं के साहस, अनुशासन और लगन की सराहना करते हुए कहा कि जशपुर के युवाओं ने यह साबित किया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि इस उल्लेखनीय उपलब्धि से जशपुर और पूरे प्रदेश के आदिवासी युवाओं में एडवेंचर स्पोर्ट्स के प्रति नई ऊर्जा और जागरूकता उत्पन्न होगी। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियानों से युवाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सामूहिकता की भावना का विकास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह दल जिला प्रशासन, जशपुर के सहयोग से सितंबर माह में अभियान के लिए रवाना हुआ था। अभियान के दौरान युवाओं ने कठिन परिस्थितियों में पर्वतारोहण का अभ्यास किया और टीम भावना का परिचय दिया। पर्वतारोहियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन और प्रशासन के सहयोग से ही उन्हें हिमालय अभियान का हिस्सा बनने और यह उपलब्धि हासिल करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि इस अनुभव से जिले के अन्य युवा भी साहसिक खेलों में भागीदारी के लिए प्रेरित होंगे।


जनजातीय हिमालय पर्वतारोहण अभियान 2025 की शुरुआत एक स्थानीय प्रशिक्षण पहल के रूप में हुई थी, जो युवाओं के सामूहिक प्रयास, विश्वास और समर्पण से एक सशक्त अभियान के रूप में विकसित हुआ। इस पहल ने न केवल प्रदेश के युवाओं में रोमांच और आत्मविश्वास की भावना को बढ़ाया है, बल्कि छत्तीसगढ़ की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर और सशक्त बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed