फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh road accident on Raipur-Bilaspur highway; 3 passengers died and 10 injured

छत्तीसगढ़ सड़क हादसा: रायपुर-बिलासपुर हाइवे पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बस, 3 यात्रियों की मौत, 10 घायल

Mon, 26 Oct 2026 09:09 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Mon, 26 Oct 2026 09:09 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज फिर एक बड़ा हादसा हुआ है। रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे नंबर 130 पर भीषण सड़क हादसा हुआ। सोमवार की सुबह बलौदाबाजार जिले के दरचुरा के पास तेज रफ्तार बस खड़े ट्रक के अंदर जा घुसी। इस वजह से तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Chhattisgarh road accident on Raipur-Bilaspur highway; 3 passengers died and 10 injured
हादसा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज फिर एक बड़ा हादसा हुआ है। रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे नंबर 130 पर भीषण सड़क हादसा हुआ। सोमवार की सुबह बलौदाबाजार जिले के दरचुरा के पास तेज रफ्तार बस खड़े ट्रक के अंदर जा घुसी। इस वजह से तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 10 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ भी सकती है। यह सड़क दुर्घटना सिमगा थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन




पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा
यह सड़क दुर्घटना सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे हुई। अंबिकापुर से यात्रियों को लेकर रायपुर की ओर जा रही रॉयल कंपनी की बस ( सीजी 04 एनएम 0859) हादसे का शिकार हो गई। ग्राम दरचुरा से ठीक पहले स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास मुख्य मार्ग पर एक खराब ट्रक खड़ा था। बस सीधे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। दुर्घटना के समय बस में करीब 22 यात्री सवार थे।
विज्ञापन




गैस कटर से निकाले गए घायल
हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और बचाव दल की टीम ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। टक्कर के कारण बस का ढांचा बुरी तरह मुड़ गया था, जिससे यात्री अंदर ही फंस गए थे। बचाव दल ने फंसे हुए घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए तुरंत गैस कटर का प्रयोग किया। बस की चादर को काटकर घायलों को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए शासकीय अस्पताल सिमगा भेजा गया। पुलिस हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्तियों और घायलों की पहचान करने की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अंबिकापुर से आ रही थी बस
जानकारी के मुताबिक, रॉयल ट्रैवल्स की बस सोमवार की सुबह अंबिकापुर से यात्रियों को लेकर रायपुर के लिए निकली थी। सफर में अधिकतर यात्री नींद में थे। घटना के दौरान बस में करीब 22 यात्री सवार थे। सड़क पर तेज रफ्तार में दौड़ रही बस दरचुरा के पास खड़े ट्रक में जा घुसी। ऐसे में यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिल पाया। घटना के बाद चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। सूचना पर डायल 112 की टीम और सिमगा पुलिस मौके पर पहुंची। बस के अंदर कई लोग गंभीर रूप से घायल थे। सामान बिखरा पड़ा था। सभी को बस से बाहर निकाला गया। घायलों को इलाज के लिए सिमगा स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है, जहां पर इलाज जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed