फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh revenue department removed shops near bhoramdev temple in kabirdham

भोरमदेव महोत्सव: मंदिर परिसर के पास लगी दुकानें हटाई गईं; दुकानदार बोले- 20 साल से थे, नोटिस तक नहीं दिया

Mon, 13 Mar 2023 03:42 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 13 Mar 2023 03:42 PM IST
सार

दो मार्च को जिला प्रशासन के अफसरों ने भोरमदेव महोत्सव की तैयारियों को लेकर भोरमदेव सनातन तीर्थ ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ दौरा किया था। इस महोत्सव में छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति और परम्पराओं पर आधारित लोक कलाकारों को मंच देने का भी सुझाव भी दिए गए है। इसके अलावा महोत्सव में स्थानीय कलाकार से कार्यक्रम की प्रस्तुति देने आवेदन भी लिए गए हैं।

विज्ञापन
chhattisgarh revenue department removed shops near bhoramdev temple in kabirdham
भोरमदेव मंदिर के आसपास लगी दुकानें हटाई गईं। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम स्थित भोरमदेव मंदिर परिसर के आसपास लगी दुकानों को राजस्व विभाग ने रविवार को हटा दिया। यह कार्रवाई ऐसे समय की गई, जब भोरमदेव महोत्सव के लिए महज सात दिन बाकी रह गए हैं। इसे लेकर दुकानदारों में आक्रोश है। सोमवार को कलेक्टर से मिलने पहुंचे दुकानदार बोले कि वह करीब 20-25 साल से वहां दुकानें लगा रहे हैं। उन्हें हटाने के लिए विभाग की ओर से नोटिस तक नहीं दिया गया। हालांकि प्रशासन ने दूसरी जगह दुकानें देने की बात कही है, लेकिन दुकानदार इसके लिए तैयार नहीं हैं। 

विज्ञापन




19 और 20 मार्च को है भोरमदेव महोत्सव 
दरअसल, प्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर के नाम से आयोजित होने वाले भोरमदेव महोत्सव इस बार 19 और 20 मार्च को होना है। यह 27वां भोरमदेव महोत्सव होगा। छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक, पुरातात्विक, धार्मिक, पर्यटन और ऐतिहासिक महत्व के स्थल भोरमदेव मंदिर की ख्याति को बढ़ाने प्रति वर्ष महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस मेले में करीब एक लाख से अधिक लोग पहुंचते है। ऐसे में इन दुकानदारों को आर्थिक फायदा होता है। दुकानदारों का कहना है कि मेला से एक हफ्ते पहले हटाने की कार्रवाई की जा रही है, जो गलत है। राजस्व विभाग ने उनकी दुकानों को तोड़ दिया है। 
विज्ञापन




दुकानें ही आय का एकमात्र जरिया
कलेक्ट्रेट पहुंचे दुकानदार बालम गोस्वामी, रामसाय यादव,  विद्या यादव, सपना  ने बताया कि वे मंदिर परिसर के आसपास दुकान लगा रहे है। दुकान ही एकमात्र उनके आर्थिक जरिया है, जिसे बिना कोई नोटिस के हटाया जा रहा है। प्रशासन की ओर से उन्हें दूसरी जगह पर दुकान लगाने कहा जा रहा है। उन्हें ऐसी जगह पर भेजा जा रहा, जहां कोई आता-जाता नहीं। ऐसे में उन्हें नुकसान होगा। रविवार को राजस्व विभाग की टीम पहुंची हुई थी। अवैध अतिक्रमण बताकर कार्रवाई की गई। तोड़फोड़ किए जाने व दुकान को हटाने को लेकर कोई जानकारी तक नहीं दी गई। इस कारण दुकानदार नाराज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed