{"_id":"61f53bd0722e710dac3d88e7","slug":"chhattisgarh-rahul-gandhi-will-visit-the-state-on-february-3-will-be-involved-in-two-programs-will-return-to-delhi-after-meeting-the-chief-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: राहुल गांधी तीन फरवरी को करेंगे राज्य का दौरा, दो कार्यक्रमों में होंगे शामिल, मुख्यमंत्री से मिलकर लौटेंगे दिल्ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: राहुल गांधी तीन फरवरी को करेंगे राज्य का दौरा, दो कार्यक्रमों में होंगे शामिल, मुख्यमंत्री से मिलकर लौटेंगे दिल्ली
Sat, 29 Jan 2022 11:01 PM IST
न्यूज डेस्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: न्यूज डेस्क
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:01 PM IST
सार
राज्य सरकार की ओर से कुछ दिन पहले राहुल गांधी को कार्यक्रम का आधिकारिक आमंत्रण भेजा गया था। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि राहुल गांधी ने आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
राहुल गांधी के साथ भूपेश बघेल
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ सरकार की राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का शुभारंभ तीन फरवरी को होगा। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी भी शामिल होंगे। राज्य सरकार की ओर से कुछ दिन पहले राहुल गांधी को कार्यक्रम का आधिकारिक आमंत्रण भेजा गया था। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि राहुल गांधी ने आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। उनके कार्यालय से इसका संदेश मिल चुका है।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस से टाल कर आगे बढ़ाई गई योजना के शुभारंभ की तारीख
अफसरों ने बताया कि तीन फरवरी को आयोजित कार्यक्रम में भूमिहीन न्याय योजना के साथ ही नवा रायपुर में प्रस्तावित सेवाग्राम का भूमिपूजन भी होगा। साथ ही फरवरी के पहले सप्ताह में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाना प्रस्तावित है। राजीव गांधी भूमिहीन न्याय योजना के तहत सरकार हितग्राहियों को हर वर्ष छह हजार रुपये तीन किस्तों में देगी। यह योजना पहले गणतंत्र दिवस से शुरू होनी थी, लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया था।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने बेटे की शादी में किया आमंत्रित
मुख्यमंत्री जब पिछली बार दिल्ली गए तो उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को विवाह समारोह में आमंत्रित किया था। जानकारी के मुताबिक, उसी दौरान राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की भी चर्चा हुई। उस समय मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी से इस योजना की शुरुआत का आग्रह किया था और राहुल ने इस पर अपना सहमति दे दी थी। चैतन्य की शादी 6 फरवरी को है।
विज्ञापन
दो कार्यक्रमों में होंगे शामिल
दौरे के दौरान राहुल गांधी दो अलग-अलग समारोह में भाग लेंगे। पहले में सेवाग्राम के भूमिपूजन का कार्यक्रम नवा रायपुर में करेंगे। इसके लिए राज्योत्सव स्थल पर तैयारी की जा रही है। वहीं दूसरी, राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना की शुरुआत के लिए साइंस कॉलेज मैदान जाएंगे।
अमर जवान ज्योति की नींव रखेंगे राहुल गांधी
राहुल गांधी अमर जवान ज्योति की नींव भी रखेंगे। बताया गया है कि राज्य के सशस्त्र बल की चौथी बटालियन के माना स्थित मुख्यालय में अमर जवान ज्योति बनेगी। जिसे सरकार शहीद जवानों के स्मृति केंद्र के तौर पर बनाएगी। इस पर शहीद जवानों के नामों की पट्टिका भी लगाई जाएगी।