{"_id":"61671938740ec07da661952f","slug":"chhattisgarh-police-caught-brown-sugar-and-heroin-worth-rs-10-lakh-in-surguja-district-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: पुलिस ने एक करोड़ की ड्रग्स पकड़ी, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: पुलिस ने एक करोड़ की ड्रग्स पकड़ी, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
Wed, 13 Oct 2021 11:06 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:06 PM IST
सार
जानकारी के मुताबिक, गांधीनगर पुलिस को इस बात की सूचना मिली थी कि शहर में रहने वाला रसेल झारखंड और बिहार के लोगों के साथ मिलकर हेरोइन और ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करता है।
विज्ञापन
पुलिस ने जब्त की ड्रग्स।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पुलिस ने बुधवार को ड्रग्स तस्करी का पर्दाफाश किया। पुलिस ने नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की। सरगुजा पुलिस ने यहां एक करोड़ 10 लाख रुपए का ब्राउन शुगर और हेरोइन बरामद किया है। पुलिस को पता चला था कि सरगुजा का ही एक पैडलर झारखंड और बिलासपुर के लोगों के साथ मिलकर ड्रग्स की खरीद-बिक्री करता है। मामले में पुलिस ने एक महिला समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी गीता सोनी से 500 ग्राम ब्राउन शुगर और 110 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। दूसरे आरोपी मृत्युंजय गुप्ता से 105 ग्राम ब्राउन शुगर और रसेल एक्का से 20 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। इस तरह कुल मिलाकर 625 ग्राम ब्राउन शुगर और 110 ग्राम हेरोइन पकड़ी गई है। गीता सोनी बिहार के सासाराम, मृत्युंजय झारखंड के गढ़वा और रसेल एक्का अंबिकापुर के साकिन नमनाकला का रहने वाला है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गांधीनगर पुलिस को इस बात की सूचना मिली थी कि शहर में रहने वाला रसेल झारखंड और बिहार के लोगों के साथ मिलकर हेरोइन और ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करता है। यह भी पता चला कि झारखंड से कुछ लोग ड्रग्स लेकर सरगुजा आने वाले हैं। रसेल शिवधारी कॉलोनी प्रतापपुर नाका के पास उसका इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई, जहां से तीनों आरोपी रसेल, गीता और मृत्युंजय को पकड़ा गया है। पूछताछ में भी आरोपी कुछ ठोस जवाब नहीं दे सके तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा बुधवार को किया है। फिलहाल इन आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।