{"_id":"63997562dafc1a203505cf04","slug":"chhattisgarh-police-arrested-one-lakh-reward-naxalite-with-two-associates","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: नक्सली संगठन टीपीसी का सदस्य अपने दो सहयोगियों के साथ गिरफ्तार, झारखंड में एक लाख का है इनामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: नक्सली संगठन टीपीसी का सदस्य अपने दो सहयोगियों के साथ गिरफ्तार, झारखंड में एक लाख का है इनामी
Wed, 14 Dec 2022 12:36 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 14 Dec 2022 12:36 PM IST
सार
आरोपी सामरी क्षेत्र के राजेंद्रनगर बाक्साइट खदान में आगजनी की वारदात में शामिल रहे हैं। इनके ऊपर झारखंड में आधा दर्जन मामले हैं। टीपीसी झारखंड और छत्तीसगढ़ के सरहदी क्षेत्र में पंचायत प्रतिनिधियों, ठेकेदारों व बाक्साइट खदान के ठेकेदारों से लेवी वसूलने का काम करता है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड के एक लाख के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ की बलरामपुर जिला पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीपीसी के सदस्य रामचंद्र यादव उर्फ नरेश यादव और उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी जशपुर के सन्ना क्षेत्र से की गई है। आरोपियों निशानदेही पर पुलिस ने बाड़ी में छिपाकर रखी गई 12 बोर की एक बंदूक बरामद की है। आरोपी टीपीसी सदस्य रामचंद्र यादव के ऊपर झारखंड में एक लाख रुपये का इनाम घोषित है।
विज्ञापन
आगजनी सहित कई मामलों में रहा शामिल
बलरामपुर एसपी मोहित गर्ग ने बताया कि टीपीसी के सक्रिय सदस्य झारखंड के महुआडांड निवासी रामचंद्र यादव (38) के जशपुर के सन्ना क्षेत्र में छिपकर रहने की सूचना मिली थी। इस पर एएसपी नक्सल ऑपरेशन डीके सिंह की अगुवाई में टीम का गठन कर दल को जशपुर भेजा गया था। रामचंद के साथ ही राजेंद्रपुर बाक्साइट खदान में 2017 में आगजनी मामले में सहयोगी जगदीश यादव व अन्य को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
2013 में नक्सली संगठन से जुड़ा
एसपी मोहित गर्ग ने बताया कि रामचंद्र यादव साल 2013 से नक्सली संगठन टीपीसी के सक्रिय सदस्य के रूप में सब जोनल कमांडर अंशु यादव के दल में शामिल हुआ था। दल ने 2014 में झारखंड में दो आगजनी की घटनाएं की। राजेंद्रपुर में बाक्साइट खदान में पोकलेन मशीन व डंफरों को जलाने की घटना में शामिल रहा है। पुलिस दल के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन