फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh police arrested couple who cheated on pretext of jobs

Janjgir-Champa: खुद को पूर्व CM का भाई बता दिया नौकरी का झांसा, मंत्रालय में घुमाया, फिर ठगे आठ लाख रुपये

Sun, 20 Nov 2022 12:51 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 20 Nov 2022 12:51 PM IST
सार

जिले में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। पति-पत्नी ने एक युवक को सहायक विकास विस्तार अधिकारी (ADEO) में नौकरी लगाने का झांसा देकर रुपये ले लिए, लेकिन नौकरी नहीं मिली। आरोपी पति-पत्नी को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
chhattisgarh police arrested couple who cheated on pretext of jobs
पुलिस ने ठगी करने वाले दंपती को गिरफ्तार किया है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में एक शातिर ठग ने सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर आठ लाख रुपये ठग लिए। शातिर खुद को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी का भाई बताता था। ठग ने युवक का झांसा देने के लिए अपने साथ मंत्रालय के अलग-अलग दफ्तर में भी घुमाया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जांजगीर कोतवाली क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गढ़ौला निवासी विनय पाटले की करीब पांच साल पहले भैसो निवासी रतन गौराहा (56) और उसकी पत्नी गिरजा गौरहा (31) से परिचय हुआ। दंपती ने विनय को नौकरी का झांसा दिया। रतन ने उससे कहा कि वह पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के छोटे भाई की तरह है। इस दौरान आरोपी दंपती उसे लेकर मंत्रालय भी गए। वहां अन्य लोगों को अफसर बताकर मिलवाया। 
विज्ञापन




आरोपियों ने झांसा दिया कि वह विनय की नौकरी सहायक विकास विस्तार अधिकारी (ADEO) के पद पर लगवा देंगे। इसके लिए आठ लाख रुपये की मांग की। इसमें से एक लाख रुपये अक्तूबर 2017 में विनय के घर जाकर ले लिया। फिर नवंबर में पांच लाख और मार्च 2018 में दो लाख रुपये का चेक लिया। काफी समय बीत गया, पर विनय की नौकरी नहीं लगी। इस बीच उसे पता चला कि जिन्हें अफसर बताकर मिलवाया, वे फर्जी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी आरोपी दंपती नौकरी का झांसा देकर उसे घुमाते रहे। इस दौरान विनय उनसे रुपये लौटाने को कहने लगा। आरोप है कि 29 अक्तूबर को दंपती उसके पास आए और गाली-गलौज करने लगे। धमकी दी कि बार-बार रुपये मांगता है तो एक लाख देकर तेरा मर्डर करा देंगे। इसके बाद विनय थाने पहुंचा और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने शनिवार को दबिश देकर आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed