फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Players won 15 medals in First Tribal National Sports Competition

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने ओडिशा में रचा कीर्तिमान: 18 राज्यों को पछाड़कर 15 पदक पर जमाया कब्जा, ये रहे हीरो

Tue, 13 Jun 2023 09:50 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 13 Jun 2023 09:50 PM IST
सार

राष्ट्रीय खेल में छत्तीसगढ़ के होनहार खिलाड़ियों ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। अलग-अलग खेल विभाग से उम्दा प्रदर्शन दिखाकर कई इनाम अपना नाम किया हैं। प्रथम जनजातीय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण, 6 रजत, 8 कांस्य कुल 15 पदक जीता है

विज्ञापन
Chhattisgarh Players won 15 medals in First Tribal National Sports Competition
जीत से उत्साहित छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राष्ट्रीय खेल में छत्तीसगढ़ के होनहार खिलाड़ियों ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। अलग-अलग खेल विभाग से उम्दा प्रदर्शन दिखाकर कई इनाम अपना नाम किया हैं। ओडिशा के भुवनेश्वर में 9 से 12 जून तक आयोजित थी। इसमें प्रथम जनजातीय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण, 6 रजत, 8 कांस्य कुल 15 पदक जीता है।इसमें 18 राज्यों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। लेकिन प्रदेश के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन किए हैं। वहीं 50 मीटर तैराकी में रजत और 100 मीटर में कांस्य पदक जीता है।

विज्ञापन


विज्ञापन


वहीं छत्तीसगढ़ की फुटबॉल बालिका टीम ने गोल्ड मैडल अपना नाम किए हैं। बता दें कि इस जीत की हीरो रायपुर के बालिका खिलाड़ी किरण पिस्दा रहीं। खो-खो और कबड्डी की बालिका टीम को कांस्य पदक मिला। एथलेटिक्स के ऊंची कूद इवेंट में तानिया ने कांस्य पदक जीता। 5000 मीटर दौड़ पुरुष में मनीष मांडवी ने रजत पदक जीता। 100 मीटर दौड़ में बिलासपुर के तर्नीका टेटा ने रजत पदक और लंबी कूद में कांस्य पदक अपना नाम किया। 5000 मीटर दौड़ बालिका में प्रमिला मांडवी ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीरंदाजी में बिलासपुर के कुबेर सिंह जगत ने अपना छाप छोड़ है। उहोंने 30 मीटर में रजत पदक और ओवर ऑल में रजत पदक अपने नाम किया। मिक्स इवेंट में कुबेर सिंह और बुंदेश्वरी मरावी ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं  तीरंदाज़ी में टीम चौंपियनशिप बलिका ने कांस्य पदक और बालक तीरंदाजी टीम ने रजत पदक हासिल किया।
इस उपलब्धियों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खेल, युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed